Midnight Hunger: हेल्दी रहने के लिए कई लोग जहां सुबह का नाश्ता हैवी करते हैं, तो वहीं रात को हल्का खाना खाते हैं। इस वजह से उन्हें कई बार बीच रात में भूख लग जाती है। इस दौरान उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या खाएं। ऐसे में आपको जल्दी बनने वाले हल्दी खाने को खाना चाहिए, क्योंकि प्रोसेस्ड या जंक फूड आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे बचने के लिए आप घर पर ही मिड नाइट क्रेविंग को कम करने से झटपट और टेस्टी सेक्स तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन स्नैक्स को आसान विधि से कैसे तैयार कर सकते हैं।
चना चाट
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होते है, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही ये आसानी से पच भी जाता है। इसलिए उसे आप रात को खा सकते हैं। चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले अगर घर में उबले हुए चने हैं, तो इसमें कटी हुई सब्जियों और मसालों को मिक्स करें। इसके बाद इसमें नींबू और स्वादानुसार नमक डालें। आप चाहें तो टेस्ट बढ़ाने के लिए पुदीना भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
मखाना
मखाना एक हेल्दी स्नैक्स होता है, जो पाचन, डायबिटीज, पीसीओएस और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रात की भूख मिटाने के लिए आप मखाना को सूखा भून लें। अब आप इसमें अपनी पसंद के मसाले मिलाएं। इसके बाद इनमें ऊपर से कटी हुई प्याज डाल सकते हैं। अब आपका हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स तैयार है। इससे आप अपनी रात की क्रेविंग को कम कर सकते हैं।
स्प्राउट्स मखाना
स्प्राउट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे आप रात की क्रेविंग को कम करने के लिए खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में, स्प्राउट्स, मुरमुरे, कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब आप इस टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स को खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
5 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
6 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
8 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
9 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
12 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
12 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
13 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
13 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
15 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines