Methi Thepla Recipe: क्या आप कहीं घूमने जा रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि यात्रा पर खाने के लिए साथ क्या लेकर जाएं? तो इसके लिए मेथी थेपला एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। स्वाद और सुगंध में बेहतरीन मेथी थेपलास बनाने के लिए ज्यादा कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कुछ मसाले और मेथी के पत्तों से आप घर पर बेहद आसान तरीके से मेथी थेपला तैयार कर सकेंगे।
जैसे की हमनें आपको पहले भी बताया कि यात्रा में साथ ले जाने के लिए मेथी थेपला बेस्ट है, लेकिन इसे बेस्ट बनाने के लिए दही का इस्तेमाल नहीं करना होगा। दरअसल, दही के इस्तेमाल से मेथी 24 घंटे से पहले ही खराब हो सकता है। वहीं, अगर बिना दही के बनाया जाए तो थेपला फ्रिज में रखकर करीब 15 दिनों तक ताजा रहता है। आइए आपको बिना दही के मेथी थेपला बनाने की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – शाम के नाश्ते में लाएं ट्विस्ट! ऐसे बनाएं चीजी पालक पॉकेट, जानें रेसिपी
Methi Thepla Ingredients in Hindi
- चीनी
- जीरा
- हींग
- तेल
- तिल
- बेसन
- तेल
- मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- गेहूं का आटा
- हरी मिर्च की पेस्ट
- अदरक की पेस्ट
- स्पून लहसुन की पेस्ट
- बारीक कटी हुई मेथी
- धनिया-जीरा पाउडर
- स्वादानुसार नमक
Methi Thepla Recipe Without Curd for Traveller
बिना दही के मेथी थेपला बनाने के लिए आपको एक गहरा बाउल या बड़ी परात लेनी होगी। इसमें अब आटा डाल लाने के बाद बारीक कटी मेथी भी डाल लें। इसके बाद थोड़ी मिर्च का स्वाद लाने के लिए हरी मिर्च का पेस्ट भी इसमें मिला दें। इसके अलावा अदरक-लहसुन का पेस्ट भी इसमें मिला सकते हैं।
इसके अलावा चीनी, नमक, लाल मिर्च, जीरा, हींग, हल्दी, थोड़ा तेल, तिल और बेसन भी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आपको थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लेना हैं। इसके बाद इस पर हल्का सा ऑयल लगाकर किसी से ढककर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आपको आटा लेना है और उसकी लोई बनाकर रख लेनी है। ध्यान रहे कि सभी लोई एक बराबर ही हों। अब रोटी की तरह इसे बेल लें। गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा रखकर गरम करें। इसे पराठे की तरह जरूरत अनुसार ऑयल लगाकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग होने तक पका लें। इस तरह से मेथी का थेपला तैयार हो जाएगा।
यात्रा के लिए पैक करना है तो आप एल्यूमीनियम पन्नी में मेथी के थेपले को ठंडा करके लपेंट लें। वहीं, अगर स्टोर करना चाहते हैं तो एक एयर-टाइट कंटेनर में मेथी थेपला पैक करके फ्रिज में स्टोर कर दें।
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
5 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
6 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
7 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
23 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines