मां दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा...पहली बार पीरियड होने पर घबराएं नहीं, आराम के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

How To Stop Period Pain: ये मामला मुंबई के मलाड का है, जहां एक 14 साल की बच्ची ने पीरिएड्स आने पर सुसाइड जैसा कदम उठा लिया, क्योंकि दर्द और ब्लीडिंग को देखकर लड़की इतने तनाव में आ गई थी कि उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।

Period Pain

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

दरअसल, लड़की को पीरियड्स (Periods) के बारे में कोई जानकारी न होने की वजह वो इस दर्द और ब्लीडिंग को झेल नहीं पाई और उसने लाइफ खत्म करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन

हमारे समाज में अभी भी बहुत सी चीजों को लेकर जानकारी का अभाव रहता है और खासकर महिलाओं से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। जिन पर लोगों में जागरुकता की कमी है। कई सालों से इसी क्षेत्र में सेहत से जुड़े ऐसे मुद्दों पर महिलाएं और लड़कियां पीरियड्स पर बात करने से बहुत कतराती हैं।

पेरेंट्स ध्यान रखें 

अगर आपके बच्ची के साथ पहली बार ऐसा हो रहा है, तो आपको इस चीज पर उसे खुलकर बताना चाहिए। पीरियड से जुड़ी हर वो बात बताएं, जो एक लड़की के लिए बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

पहला पीरियड होने पर क्या करें 

गर्म पट्टी का इस्तेमाल करें

एक गर्म पट्टी लेकर पेट के आसपास लगाने से दर्द कम होता है। आपको इसे 10-15 मिनट तक यूज करें। इससे पेट के दर्द बहुत आराम मिलता है।

विज्ञापन

गर्म पानी का यूज करें

पीरियड होने पर गर्म पानी की एक बोटल को लेकर पेट के आसपास लगाने से खून की नसें खुलती है और दर्द कम होता है।

विज्ञापन

योग करें 

विज्ञापन

सुखासन, भ्रामरी प्राणायाम जैसे योग करने से शरीर का बैलेंस ठीक होता है और दर्द कम होता है।

नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें

विज्ञापन

जीरा पानी और अदरक की चाय जैसे नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें। इनमें मौजूद गुण दर्द को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

गुनगने तेल की मसाज  

गुनगने तेल को पेट पर रखकर उससे मालिश करें। यह दर्द को कम करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी सही करता है।

विज्ञापन

डाइट

खाने में पोटेशियम और कैल्शियम वाली खाने की चीजें शामिल करें। इससे दर्द कम हो सकता है।

विज्ञापन

भरपूर आराम करें

पीरियड्स के दौरान आपको आराम करना चाहिए। अच्छी नींद लेनी चाहिए और बिल्कुल भी ऐसी कंडीशन में तनाव न लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ