Karwa Chauth 2025 Mehndi: सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं तो मेहंदी जरूर लगाती हैं. यह एक शौक भर नहीं बल्कि करवा चौथ की रस्म का एक अहम हिस्सा है. वहीं, मेहंदी (Mehndi) से हाथ तभी खूबसूरत नजर आते हैं जब उसका रंग गहरा होता है. संतरी नजर आने वाली मेहंदी हाथों की खूबसूरती को फीका तो करती ही है, साथ ही आस-पास की औरतें यह कहकर चुटकी लेने लगती हैं कि लगता है पति का प्यार आपके लिए कम होने लगा है. हालांकि, पति के प्यार और मेहंदी के रंग का सचमुच आपस में कोई कनेक्शन नहीं है बल्कि मेहंदी का गाढ़ा (Dark Mehndi) होना ना होना बस इस बात पर निर्भर करता है कि आपने मेहंदी का घोल किस तरह से बनाया है, आपने मेहंदी को किस तरह लगाकर रखा है और जरूरी स्टेप्स फॉलो किए हैं या नहीं. यहां आपके लिए ऐसे ही हैक्स दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी मेहंदी का रंग भी सुर्ख लाल नजर आएगा. चीनी और लौंग का नुस्खा खासतौर से दादी-नानी का सुझाया हुआ है.
गहरी मेहंदी के लिए आजमाएं ये हैक्स | Dark Mehndi Hacks
ऐसे तैयार करें मेहंदी का घोल
मेहंदी का कोन यूं तो बाजार से खरीदा जाता है लेकिन अगर आप घर पर ही मेहंदी तैयार कर रही हैं तो मेहंदी के घोल में चायपत्ती और कॉफी का पानी जरूर डालें. चायपत्ती और कॉफी का गाढ़ा रंग मेहंदी को गहरा रंग देता है जिससे मेहंदी हाथों पर चढ़ती भी बेहद गाढ़ी है.
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, इन डिजाइन से हाथों की खूबसूरती पर लग जाएंगे चार-चांद
अपने हाथों को साफ करके लगाएं मेहंदी
किचन से निकलकर मेहंदी लगवाने ना बैठ जाएं बल्कि अपने हाथों को एकदम साफ रखें जिससे हाथों पर तेल या सब्जी का रस वगैरह ना लगा हो. साफ हाथों पर मेहंदी लगाई जाए तो अच्छी रचती है.
सूखने के बाद छुड़ा दें मेहंदी
कई बार महिलाएं पूरी-पूरी रात मेहंदी लगाकर रखती हैं लेकिन फिर भी मेहंदी गाढ़ी नहीं रचती है. मेहंदी को देर तक लगाए रखना मेहंदी गाढ़ी होने की गारंटी नहीं देता है. इसीलिए मेहंदी सूख जाने के बाद इसे छुड़ा देना चाहिए जिससे मेहंदी ऑक्सीडाइज हो और गाढ़ी दिखने लगे. इस बात का ध्यान रखें कि मेहंदी को रात में पानी से ना छुड़ाएं बस नाखून से खुरचते हुए हटा दें.
लौंग का नुस्खा दिखाएगा असर
लौंग (Clove) का नुस्खा मेहंदी को गाढ़ा रचाने में मदद करता है. आप लौंग को तवे पर रखकर गर्म करें और तवे पर ही थोड़ी दूर पर हाथ को रखें जिससे लौंग की भाप हाथों पर पड़े. इससे मेहंदी गाढ़ी हो जाती है.
चीनी का घोल भी है फायदेमंद
दादी-नानी अपने समय से इस हैक को आजमाती आ रही हैं. मेहंदी गाढ़ी रचाने के लिए चीनी का घोल तैयार करें. एक कटोरी में हल्का सा पानी और चीनी (Sugar) डालकर मिक्स करें और इसे रूई से मेहंदी सूखने के बाद लगाएं. इस घोल में नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.
करवा चौथ की सुबह ना लगाएं मेहंदी
बहुत सी महिलाएं करवा चौथ की सुबह मेहंदी लगाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है इससे मेहंदी ताजी और गाढ़ी दिखेगी. लेकिन, मेहंदी को रचने के लिए और अपने असल रंग में आने के लिए समय की जरूरत होती है. इसके लिए मेहंदी को एक रात पहले और हो सके तो 24 घंटों पहले लगाएं जिससे मेहंदी गहरी नजर आए.
यह भी पढ़ें – Karwa Chaut Prompt: पति-पत्नी और चांद नजर आएंगे एक ही फ्रेम में, AI से तुरंत क्रिएट करें करवा चौथ की शानदार इमेजेस
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
2 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
7 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
7 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
8 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
9 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
11 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
23 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines