Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, इन डिजाइन से हाथों की खूबसूरती पर लग जाएंगे चार-चांद

Karwa Chauth Mehendi: करवा चौथ पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो वही पुराने घिसे-पिटे डिजाइन्स को छोड़िए और यहां देखिए मेहंदी के मॉडर्न और लेटेस्ट डिजाइन. हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखेगी ये मेहंदी.

Karwa Chauth Mehndi

Karwa Chauth 2025 Mehndi Designs: हाथों पर रचाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन. Image Credit - Instagram

Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं हाथों पर पति के नाम की मेहंदी जरूर लगाती हैं. मेहंदी सौलह श्रृंगार का हिस्सा भी है और करवा चौथ की शोभा बढ़ाने वाली रस्म भी. करवा चौथ (Karwa Chauth) से एक रात पहले कई महिलाएं एकसाथ बैठकर अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं और एकदूसरे से कहती हैं कि जिसके पति को जिससे जितना प्यार होगा मेहंदी उतनी ही गहरी रचेगी. ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों को मेहंदी से सजाना चाहती हैं तो यहां से लीजिए मेहंदी डिजाइन के आइडिया. इन लेटेस्ट डिजाइन्स (Latest Mehndi Designs) को आपके लिए चुनकर निकाला गया है.

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2025 | Karwa Chauth Mehndi Designs 2025

करवा चौथ पर चांद देखती महिला वाली यह मेहंदी आप भी हाथों पर लगा सकती हैं. इस मेहंदी में करवा और दीया भी बनाया गया है. मेहंदी में सुहागिन महिला को बनाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन बाकी पूरी मेंहदी सिंपल है और इसे हाथों पर लगाना बेहद आसान भी है.

चांद और सितारों से सजी यह मेहंदी हाथों में सचमुच चार-चांद लगा देगी. इस मेंहदी में दोनों हथेलियों पर चांद, सितारे और छलनी लेकर खड़ी महिला की आकृति को बनाया गया है. कलाई पर लगा फ्लोरल पैटर्न भी बेहतर खूबसूरत है.

अगर कुछ मॉडर्न, मिनिमल लेकिन मनमोहक सा लगाना चाहती हैं तो मेहंदी के इस डिजाइन पर नजर डालें. हथेली के पिछले हिस्से पर लगाई गई यह मेहंदी बेहद खूबसूरत है और उंगलियों पर लगा डिजाइन खासतौर से बेहद अट्रैक्टिव नजर आ रहा है.

करवा चौथ की थीम वाली यह मेहंदी (Karwa Chauth Theme Mehndi) भी बेहद खूबसूरत है. इसमें हाथों के पीछे का डिजाइन खासतौर से सुंदर है और करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट भी है.

मोटी कीप वाली इस फ्लोरल मेहंदी के क्या कहने. हथेली पर करवा चौथ का दृश्य लेकिन बाकी पूरे हाथ पर लगा कमल के फूलों का पैटर्न बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

करवा चौथ पर आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं तो इस डिजाइन को देखें. हाथ भरा होकर भी भरा-भरा नहीं लगेगा और मेहंदी बेहद खूबसूरत दिखेगी सो अलग.

गौरी शंकर के गीत से सजी यह मेहंदी करवा चौथ की शोभा बढ़ा देगी. उंगलियों पर आप चाहे तो भरी हुई मेहंदी लगा सकते हैं या फिर फूल वगैरह का डिजाइन बना सकते हैं.

कलाई तक लगी हुई करवा चौथ की यह मेहंदी भी बेहद खूबसूरत है और हाथों पर सुंदर भी लगती है. इस मॉडर्न सी दिखने वाली मेहंदी (Modern Mehndi Design) लगाने पर हर महिला आपकी ही तारीफ कर रही होगी.

सिंपल सी यह मेहंदी देखने वालों के दिल में उतर जाएगी. अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं तो इस मेहंदी को लगा सकती हैं. इससे हाथ बहुत ज्यादा भरे हुए भी नहीं दिखते लेकिन कमल के डिजाइन से बेहद खूबसूरत जरूर नजर आते हैं.

करवा चौथ थीम से यह मेहंदी चाहे अलग क्यों ना हो लेकिन इसकी सुंदरता को देखने वाले देखते रह जाएंगे. मेहंदी का यह डिजाइन बेहद मॉडर्न है और इसे लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ