Mehndi Design: फेस्टिवल हो या कोई फंक्शन, सभी लड़कियां चाहती हैं कि उनकी मेहंदी सबसे अलग और सुंदर दिखे, जिसके लिए लोग कहां-कहां सर्च करते हैं। अगर आप भी हर मौके पर नई और ट्रेंडी स्टाइल की मेहंदी लगाना चाहती है तो आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हैं जो कि पूरे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Pinterest की जो आपको ढेरों खूबसूरत और एलीगेंट मेहंदी डिजाइन का कलेक्शन देने में आपकी काफी मदद करेगा। चाहे शादी हो, तीज हो, करवाचौथ या कोई पार्टी, हर मौके के लिए Pinterest पर एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाते है। तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कि आप कैसे Pinterest पर मेहंदी डिजाइन को सर्च कर सकते हैं और मेहंदी लगाकर अपने हाथों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
क्या है Pinterest?
Pinterest एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां आपको फैशन, मेहंदी डिजाइन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, फूड रेसिपी, ट्रैवल आइडिया, वर्कआउट प्लान और भी बहुत कुछ मिल सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी पसंद के अनुसार फोटो या आइडिया को पिन करते हैं और अलग-अलग बोर्ड्स में सेव करते हैं ताकि जब जरूरत हो, वे दोबारा देखा जा सके। यह प्लेटफॉर्म खास उन लोगों के लिए है जो कुछ नया सीखना या क्रिएट करना चाहते हैं।
Pinterest ऐप या वेबसाइट को खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या सिस्टम पर Pinterest ऐप इंस्टॉल करें या www.pinterest.com वेबसाइट पर जाएं।
लॉगिन या अकाउंट बनाएं
अब अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो ईमेल, गूगल या फेसबुक की मदद से साइन अप करें और अगर अकाउंट पहले से है तो लॉगिन करें।
सर्च बॉक्स में कीवर्ड टाइप करें
अब Pinterest के एप पर ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में ये कीवर्ड टाइप करें जैसे-
- Attractive Mehndi Design
- Unique Mehndi Design
- Simple Back Hand Mehndi
- Bridal Mehndi Design
- Minimal Mehndi Design
- Arabic Mehndi Design
- African Mehndi Design
- Moroccan Mehndi Design
Image Source Pinterest
(अगर आप चाहें तो हिंदी में भी इसे टाइप कर सकते हैं जैसे मेहंदी डिजाइन)
डिजाइनों को ब्राउज करें
अब आपके सामने ढेरों इमेज और डिजाइन के ऑप्शन खुल जाएंगी। इसके बाद आप उन्हें स्क्रॉल करके देख सकती हैं और जो पसंद आए उस पर क्लिक कर सकती हैं।
पिन या सेव करें
अगर आपको कोई डिजाइन अच्छा लगे तो उसे सेव (पिन) कर सकते हैं। इसके लिए सेव बटन पर क्लिक करके एक बोर्ड चुनें या नया बोर्ड बनाएं जैसे “My Mehndi Ideas”।
डिजाइन शेयर या डाउनलोड करें
Image Source Pinterest
Pinterest पर कुछ इमेज को आप शेयर कर सकती हैं और कई को स्क्रीनशॉट लेकर सेव भी कर सकती हैं ताकि आपको जब भी जरूरत हो तो अपने मेहंदी आर्टिस्ट को दिखा सकें।
ये भी पढ़ें- नेचुरल खुशबू से भर जाएगा घर का हर कोना, जानिए असरदार तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
3 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
7 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
10 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines