Water Cool In Matka: भयंकर गर्मी में ठंडे पानी की तलब होती है और ज्यादातर लोग फ्रिज का निकला पानी पीना ही पसंद करते हैं. मगर फ्रिज का पानी कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाता है. इसलिए कई लोग मटका इस्तेमाल करते हैं, जिसमें पानी पूरे दिन ठंडा रहता है. मटका सिर्फ पानी ठंडा रखने का काम नहीं करता, बल्कि हेल्थ देने के साथ-साथ बिजली भी बचाता है. हालांकि, जब ज्यादा गर्मी पड़ने लगती है तो कई बार इसमें रखा पानी भी गर्म होने लगता है. अगर आप भी इसी बात से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- 9KM लंबाई, भूकंपरोधी, मिला सिंगर का नाम, जानें कहां है देश का सबसे लंबा पुल और सेना के लिए क्यों सबसे महत्वपूर्ण?
मटके में पानी डालने से पहले चेक करें
मटके में पानी डालने से पहले इसकी क्वालिटी चेक करें. कई बार नया या ज्यादा पुराना मटका हो जाने पर पानी ठंडा नहीं होता है. पुराने मटके में मिट्टी के छोटे-छोटे छेद बंद हो जाने और नए मटके के छोटे-छोटे छेद ना खुलने की वजह से ऐसा होता है.
मटके में पानी भरने से पहले भिगोकर रखें
मटके के अंदर पानी भरने से पहले इसे पानी में भिगोकर रख दें. इससे मिट्टी साफ होती है और छेद भी खुलते हैं. आप 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख सकते हैं. ऐसा करने से पानी काफी वक्त तक ठंडा रहेगा.
मटके को सही जगह पर ना रखना
मटके को सही तरह पर रखना जरूरी है, क्योंकि मटका बाहर के मौसम या जगह के हिसाब से अंदर का मौसम सेट करता है. आप मटके को छांव में रखें और धूप से बिल्कुल दूर रखें. इसे घर के किसी हवादार और छायादार कोने में रखकर पानी को ठंडा रखा जा सकता है.
मटके का स्टैंड इस्तेमाल करें
आप मटके का पानी ठंडा रखने के लिए स्टैंड का इस्तेमाल करें. आप लकड़ी या प्लास्टिक के स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नीचे से भी हवा का प्रवाह बना रहता है और पानी ठंडा करने का प्रोसेस अच्छा हो जाएगा.
पानी ठंडा रखने के लिए कैसा मटका खरीदें?
मटके में पानी ठंडा रखने के लिए जरूरी है कि आप लाल मिट्टी से बने बिना चमकदार मटके का इस्तेमाल करें. ऐसा इसलिए क्योंकि यह मिट्टी जल्दी गर्म नहीं होती और पानी को बहुत देर तक ठंडा रखती है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपका दूध असली है? जानिए मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
14 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
18 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
19 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
19 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
21 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
22 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
23 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines