Masala Munakka Recipe: स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रख लिया जाए तो “सोने पर सुहागा” जैसी बात होती है। सर्दियों में मुनक्का का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। ये एक फल है जिसे अंग्रेजी में ब्लैक ग्रेप या काली किशमिश (Black Raisins) भी कहा जाता है। सेहत के लिए ये बेहद ही फायदेमंद ड्रायफ्रूट्स में से एक है।
सिर्फ मुनक्का (Munakka) ही नहीं, इसके पत्ते, बीज और छिलके तक कई गुणकारी तत्वों से भरपूर्ण होते हैं। ये ही कारण है कि अपने शरीर को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए मुनक्का को डाइट में शामिल करना जरूरी है। अगर आप मुनक्का खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं तो मसाला मुनक्का की रेसिपी (Masala Munakka in Hindi) एक बार जरूर ट्राई करके देखें। ये आपको स्वाद में स्वादिष्ट लग सकती है, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आइए आपको मसाला मुनक्का (Masala Black Raisins Recipe) बनाने की आसान विधि बताते हैं।
Masala Munakka Recipe Ingredients
- बिना बीज के एक कटोरी मुनक्का
- दो चम्मच देसी घी
- काला नमक स्वादानुसार
- एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
Masala Munakka Recipe in Hindi
मसाला मुनक्का बनाने के लिए एक कटोरी में मुनक्का लें, जिनमें बीज ना हो। सरल भाषा में कहें तो आपको पहले सभी मुनक्का में से बीज निकालकर एक तरफ रख देना है। इसके बाद आपको गैस ऑन करनी है। अब नॉब को हल्की कर दें।
हल्की आंच पर तवा गर्म करें। इसके बाद तवे पर करीब दो चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। अब आपको एक-एक करके तवे पर मुनक्का रखना है और इसे हल्का ब्राउन होने तक पका लें। जब आपको इसका रंग हल्का ब्राउन होता नजर आए तो गैस बंद कर दें।
अब एक बाउल में ठंडा करने के लिए मुनक्का निकाल लें। इसके ठंडे होने के बाद आपको ऊपर से काला नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालनी हैं। इस तरह से मसाला मुनक्का तैयार हो जाएगा। आप खाने के लिए इसे सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
15 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
18 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines