Diwali Party Recipe: दिवाली सिर्फ रोशनी और सजावट का नहीं, बल्कि अपनों के साथ बैठकर हंसी-खुशी बांटने का त्योहार है. ऐसे खास मौकों पर स्वादिष्ट पकवानों से मेहमानों का स्वागत करना परंपरा बन चुका है. इसके साथ ही ऐसे कई लोग हैं जो कि अपने घर में दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं और वराइटी में खाने की चीजें बानते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे टेस्टी और कुरकुरी खस्ता मसाला मठरी बना सकती हैं. साथ ही महमानों को अपने स्वाद का दिवाना बना सकती हैं.
दिवाली स्नेक्स | Diwali Recipe
सामग्री
- मैदा – 2 कप
- सूजी – 1/4 कप
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
- काली मिर्च (कुटी हुई) – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल (मोयन के लिए) – 4 टेबलस्पून
- पानी – आटा गूंथने के लिए
- तेल – तलने के लिए
ये भी पढे़ं- Bhai Dooj Mehndi Designs: इस भाईदूज अपने हाथों पर रचाएं ये मेहंदी डिजाइन, हर कोई आपको करेगा नोटिस
बनाने की विधि
अगर आप मसाला मठरी बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले एक बड़ी परात में मैदा, सूजी, अजवाइन, काली मिर्च और नमक डालें. फिर इसमें 4 टेबलस्पून तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मोयन अच्छे से मिल जाए. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन से थोड़ी मोटी मठरी बेल लें. अब चाकू या कांटे से थोड़े छेद कर लें ताकि तलते समय फूले नहीं. एक कढ़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर मठरी को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जैसे ही मठरी तरल जाएं आप इन्हें ठंडी होने पर किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. ये 15-20 दिन तक खराब नहीं होती. इसके साथ ही लोगों के बीच भी सर्व करें और सभी को घर में बनी मसाला मठरी का स्वाद चखाएं
इसके साथ ही आप अगर चाहें तो इस मठरी की आलू मिलाकर चाट भी बनाकर अपनी पार्टी डिश में रख सकते हैं. जो कि खाने में भी काफी अलग लगेगी
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: सेंटर टेबल को बनाना चाहते हैं आकर्षण का केंद्र? कांच के गिलास से इस तरह बनाएं लैंप
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
43 mins agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
14 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
19 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
22 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines