Street Juice Causes Disease: जब भी हम कभी घर से बाहर जाते हैं तो हम वहां जाकर कुछ न कुछ जरूर खाते पीते हैं। कई लोग बाजार के अनहेल्दी खाने से बचने के लिए जूस पीते हैं क्योंकि ये उन्हें हेल्दी ऑप्शन लगता है। लेकिन क्या आपको पता है जिस जूस को आप हेल्दी समझकर पीते हैं वो जूस आपके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इस जूस से आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है। आइए जानते सड़क किनारे मिलने वाले जूस से आपको कौनसी गंबीर बीमारी हो सकती है।
हैजा
हैजा एक वाटर बोर्न डिजीज है, जो विब्रियो कोलेरा नाम के एक वायरस से होती है। ये वायरस पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करता है। बाजार के जूस में लोग साफ पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे इस बीमारी के होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप बाजार का जूस न पीएं।
फूड पॉइजनिंग
आजकल हर गली मोहल्ले में जूस कॉर्नर है जो हेल्दी कहकर जूस बेचते हैं लेकिन अगर आप इन्हें एक बार जूस बनाते हुए देख लेंगे तो शायद ही आप फिर कभी इसे पिएंगे। ये जूस इतनी गंदगी के साथ बनाया जाता है कि इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। फूड पॉइजनिंग होने के कुछ मुख्य कारण गंदगी, पुराने फलों का इस्तेमाल, बर्तनों को साफ से न धोना आदि है। फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और शरीर में कमजोरी होती है।
ये भी पढ़ें- गंभीर बीमारी कौन सी? जिससे जूझ रही हैं एक्ट्रेस नेहा भसीन, पेट दर्द से शुरू होते हैं लक्ष्ण
टाइफाइड
सड़क किनारे मिलने वाला जूस सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बैक्टीरिया और फंगस मौजूद होता है और यही टाइफाइड होने का मुख्य कारण है। टाइफाइड में तेज बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं।
कौन सा जूस है सेहत के लिए बेस्ट
बाजार के जूस में इतनी मिलावट की जाती है कि कई बार तो ये पचता भी नहीं है। इसे पीने के तुरंत बाद उल्टी और पेट दर्द होने लगता है। इसलिए आपने देखा होगा कि डॉक्टर बीमारी में बाजार का जूस न पीने की सलाह देते हैं। वो घर पर बने जूस का सेवन करने को कहते हैं।
ये भी पढ़ें- Kidney Failure की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां! वरना पड़ सकते हैं “लेने के देने”
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines