Sonali Pant
Read More
---विज्ञापन---
Kidney Health: हमारे खान पान का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक किडनी है जो हमारे खून को साफ करने में मदद करती है। वहीं अगर किडनी खराब हो जाती है तो इससे खून साफ नहीं हो पाता है जिससे व्यक्ति कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। कई बार व्यक्ति हर रोज कुछ ऐसी गलतियां कर रहा होता है जिसका प्रभाव उसकी किडनी पर पड़ता है लेकिन उसे इसके बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौनसी है वो गलतियां।
नमक में सोडियम मौजूद होता है जिसके कारण किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो इससे किडनी पर प्रेशर बनता है जिसकी वजह से किडनी की फिल्टरिंग पावर कम हो जाती है और किडनी फेल होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
चाय और कॉफी को लोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पीते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए कि वो चाय कॉफी का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये संकेत, जान लें, वरना
ज्यादा प्रोटीन रिच डाइट लेने से भी किडनी फेल हो सकती है। प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले टॉक्सिन्स को फिल्टर करने में किडनी को दिक्कत होती है और उसपर प्रेशर पड़ता है।
हमें हर छोटी-छोटी बात पर पेनकिलर का सेवन नहीं करना चाहिए। ये दवा ब्लड फ्लो को कम करती है जिससे किडनी की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। पेन किलर खाने से किडनी की काम करने की क्षमता कम हो जाती है।
अत्यधिक मात्रा में शराब के सेवन करने से किडनी की ब्लड फिल्ट्रेशन पावर कम हो जाती है। इसका असर लिवर पर भी होता है जिसकी वजह से टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- गंभीर बीमारी कौन सी? जिससे जूझ रही हैं एक्ट्रेस नेहा भसीन, पेट दर्द से शुरू होते हैं लक्ष्ण
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।