Vegetables Plants: मार्च का मौसम गार्डन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय ना ज्यादा सर्दी होती है और ना ही ज्यादा गर्मी, बल्कि मौसम में हल्की-सी गर्माहट आ जाती है. यह बदलाव बीजों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी का तापमान सही रहता है, जिससे बीज जल्दी फूटते हैं और पौधों की जड़ें मजबूत बनती हैं. यही कारण है कि इस समय लगाया गया पौधा जल्दी मजबूत होता है और अच्छी पैदावार देता है. अगर आप भी अपने घर की बालकनी, छत या छोटे-से किचन गार्डन में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उगाने की सोच रही हैं तो मार्च शुरुआत करने का बिल्कुल सही समय है. सही सब्जियों और थोड़ी-सी नियमित देखभाल से आपको गर्मियों तक भरपूर मिल सकती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप मार्च के महीने में कौन-कौन सी सब्जी लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Valentine Day Gift: बॉयफ्रेंड को वैलेंटाइन पर देने के लिए बेस्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, आपके प्यार में थोड़ा और गिर जाएगा Boyfriend
मार्च के महीने में लगाई जाने वाली सब्जियां
टमाटर का पौधा
आप टमाटर का पौधा अपने गार्डन में लगा सकते हैं. मार्च का महीना इसके बीज बोने के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इस मौसम में टमाटर की अच्छी ग्रोथ होती है. हालांकि, इस पौधे को रोजाना 5 घंटे धूप जरूरी है. इसके लिए आप अच्छी मिट्टी और जैविक खाद का इस्तेमाल करें. इसका पौधा टमाटर गमले और जमीन दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है और आपको 70 दिनों में टमाटर देखने को मिल जाएंगे.
भिंडी का पौधा
भिंडी गर्मी की फसल है और मार्च इसका बीज बोने के लिए सही समय है. हालांकि, इसका पौधा लगाने से पहले बीज को 10 घंटे पानी में भिगोकर लगाएं. ऐसा करने से 50 दिनों में भिंडी आसानी से आ जाती है. यह कम देखभाल में भी अच्छी पैदावार देती है. आप पौधा लगाते वक्त अच्छी क्वालिटी का गमला इस्तेमाल करें.
लौकी का पौधा
अगर आपके पास थोड़ी खुली जगह है तो लौकी जरूर लगाएं. हालांकि, इसके पौधे की बेल होती है, जिस सहारा देने के लिए आप जाली या रस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आपको नियमित रूप से सिंचाई करनी होगी. लगभग 2 महीने में आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएंगे. बता दें, फ्रेश लौकी का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करें.
इसे भी पढ़ें- सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें? यहां जानिए नमक लेवल में लाने के लिए क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
8 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
10 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
12 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
12 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
13 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
14 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
15 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
18 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines