Air India: मनीष मल्होत्रा यह नाम आज के समय में भारत का एक जाना माना नाम है जिसे हर कोई जानता है। एक बार फिर वह अपनी कला की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें मनीष मल्होत्रा ने 12 दिसंबर को एयर इंडिया के केबिन क्रू और पायलटों के पहनावे पर अपने हुनर का तड़का लगाया है। अब एयरलाइन की महिला केबिन क्रू मॉडर्न टच के साथ ओम्ब्रे साड़ी पहनेंगी, जबकि पुरुष बंदगला पहने नजर आएंगे।
इसके साथ ही कॉकपिट क्रू के लिए, मनीष ने क्लासिक काले सूट डिजाइन किए हैं। एयर इंडिया केबिन क्रू की ये नई वर्दी एयरबस ए350 सर्विस के साथ शुरू की जाएगी।
केबिन क्रू की महिलाओं ने पहनी ओम्ब्रे साड़ी
एयर इंडिया की सीनियर महिला केबिन क्रू के लिए ओम्ब्रे साड़ियाँ बैंगनी-से-बरगंडी होंगी, जो बैंगनी ब्लेज़र के साथ पेअर की गयी है, इसके साथ ही जूनियर महिला केबिन क्रू लाल ब्लेजर (red blazers) के साथ लाल-से-बैंगनी साड़ी में दिखाई देने वाली हैं।
कॉकपिट क्रू की ड्रेस में विस्टा से इंस्पायर होकर बनाई गयी है जिसमे विस्टा प्रिंट वाला एक क्लासिक ब्लैक डबल-ब्रेस्टेड सूट है। मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसी ड्रेस डिजाइन करना था जो भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं के सार को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आधुनिक और परिष्कृत लुक भी दे।
ये भी पढ़ें:- Love Bombing क्या है? जानिए
तैयार की गयी यह साड़ियां एकदम आरामदायक है जिन्हे पैंट के साथ भी पेअर किया जा सकता है। एयरलाइन ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह कदम महिला केबिन क्रू को अपनी पसंदीदा और कंफर्ट को देखकर उठाया गया है साथ ही इसका उदेश्य एक यूनिक ईस्ट-मीट-वेस्ट लुक को लोगों के सामने पेश करना है।
भारतीय संस्कृति का रखा गया ध्यान
मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसी वर्दी बनाना है जो भारत की संस्कृति और परंपराओं के सार को दिखाने के साथ-साथ मॉडर्न और यूनिक लुक भी दे। साथ ही उन्होंने कहा “एयर इंडिया के लिए वर्दी डिजाइन करने का अवसर पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी ड्रेस बनाना चाहते थे जो भारत की संस्कृति और परंपराओं के सार को दिखाने के साथ-साथ मॉडर्न और यूनिक लुक भी दे।
दुनिया की सबसे आइकोनिक वर्दी
बातचीत के दौरान एयर इंडिया के चीफ मेंबर और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कहा, “एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स की वर्दी इतिहास में दुनिया की सबसे आइकोनिक वर्दी में से एक है, और हमारा विश्वास है कि मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया पहनावा एयर इंडिया के इतिहास की कहानी के लिए एक अच्छा और नया चैप्टर लिखेगा। यह ड्रेस हमारी नई पहचान, सर्विस प्रिंसिपल और हमारे कार्य को बहुत ही सुन्दर तरीके से दर्शाता है।
यही नहीं डिजाइनर ने वर्दी के साथ पहनने के लिए जूते भी तैयार किए हैं। जहां महिलाएं डुअल-टोन (काली और बरगंडी) ब्लॉक हील्स पहनेंगी, वहीं पुरुष केबिन क्रू आरामदायक काले ब्रोग्स पहने नजर आएंगे। वर्दी में महिला केबिन क्रू के लिए मोती की बालियां और स्लिंग बैग भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
14 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
15 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
17 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines