Mango Ladoo Recipe: त्योहारों का सीजन आ रहा है और इस सीजन में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मिठाई। अक्सर इन त्योहारों में लोग बाजार से मिठाई लाते हैं लेकिन बाजार की मिठाइयों में मिलावट की जाती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताएंगे जो आपने और आपके परिवार में किसी ने नहीं खाई होगी। इस मिठाई को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।
क्या आपने कभी आम का लड्डू खाया है? नहीं न, तो आज हम आपको आम से लड्डू बनाना सिखाएंगे। गर्मियों के मौसम में आम तो सब खाते हैं लेकिन आम के लड्डू शायद ही किसी ने खाए होंगे। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
सामग्री (Mango Ladoo Ingredients)
- आम
- चीनी
- नारियल पाउडर
- दूध
- घी
आम के लड्डू बनाने की रेसिपी (Mango Ladoo Recipe)
- आम के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले हम आम को छील लेंगे।
- इसके बाद आम से उसकी गुठली अलग करें और एक प्यूरी तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई को गैस में रख दें और इसमें दूध डालें।
- इसके बाद दूध में नारियल का पाउडर और चीनी डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब जब दूध सूख जाए तो इसमें आम की प्यूरी डाल दें और इसे भी अच्छे से मिक्स कर लें।
- जब ये मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसमें ऊपर से घी डाल दें।
- अब इस मिक्सचर को हाथ में लेकर देखें कि ये बाइंड हो रहा है कि नहीं।
- अगर लड्डू बाइंड होने लगे तो गैस को बंद कर दें और इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब मिक्सचर ठंडा हो जाए तो इसके लड्डू बना लें।
- अब लड्डू को नारियल पाउडर से कोट कर लें।
- आम के लड्डू बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
ये भी पढ़ें- बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय बनाएं ये चॉकलेट केक, खाने के बाद बोलेंगे वाह!
संबंधित खबरें
घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 hr agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
2 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
21 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines