Mango Crispy Kachori: गर्मियों का मौसम है और जहां देखो वहां आम ही आम देखने को मिलेगा। गुणों से भरपूर आम ज्यादातर लोगों को पसंद होता ही है और अक्सर लोग इसे सलाद, शेक या ठंडाई के रूप में खाना पसंद करते हैं।
आज हम आपके लिए बिल्कुल अलग ढंग से आम की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपने शायद ही खाई होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मैंगो खस्ता कचौड़ी की, जो स्वाद ही नहीं बल्कि बनाने में भी बहुत ही आसान है। चलिए जान लेते हैं मैंगो खस्ता कचौड़ी की आसान रेसिपी।
और पढ़िए – Makhana Dosa Recipe: पौष्टिकता से भरपूर है ये नाश्ता, जानें मखाना डोसा की रेसिपी
मैंगो खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए ये है जरूरी सामग्री
मैदा 2 कप आटे के लिए, तेल 2 बड़े चम्मच, स्वादानुसार नमक, मूंग दाल 1/2 कप स्टफिंग के लिए (2 घंटे भिगोई हुई), हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च 1, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, सौंफ पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर, अदरक पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक 1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच, जीरा 1/2 छोटा चम्मच, रोस्टेड दाल 1 बड़ा चम्मच सजाने के लिए, आम की चटनी 1 कप पके हुए, हरी चटनी 1 बड़ा चम्मच, आम 1 बड़ा चम्मच पका हुआ, आम बारीक कटा हुआ, गार्निशिंग के लिए सेव
ऐसे बनाएं मैंगो खस्ता कचौड़ी
मैंगो खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है और फिर इसमें मैदा, नमक, तेल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर बहुत स्मूद आटा बना लें। इसके बाद आटे को ढक्कर कम से कम 15-20 मिनट के लिए रख दें।
और पढ़िए – Shahi Tukada Recipe: मीठे के हैं शौकीन तो ब्रेड से बनाएं रबड़ी शाही टुकड़ा, जानें विधि
इसके बाद भिगी हुई मूंग की दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीसें और फिर इस दाल को एक कढ़ाई में डालकर सभी मसालों के साथ फ्राई कर लें। इसके बाद इसकी आटे की तरह लोइयां बनाकर पूड़ी जैसा गोल बेल लें और फिर इसमें मूंग दाल की स्टफिंगकर लें और एक प्लेट में रख दें।
इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर ले और फिर इसमें कचौड़ी डालकर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डीप फ्राई करते लें। इसके बाद आपकी मैंगो खस्ता कचौड़ी तैयार है। अब इसको सेव से गार्निश कर लें और खाने के लिए सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
48 mins agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
2 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
16 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
18 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
19 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
20 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
20 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
21 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
22 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines