Itching In Male Private Parts Home Remedies: प्राइवेट पार्ट में खुजली की समस्या से ज्यादातर पुरुष काफी परेशान रहते हैं। वैसे तो ये कोई बीमारी नहीं है, लेकिन अगर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह समस्या ज्यादा बढ़ती है, जिसकी वजह से लिंग में घाव भी हो जाता है। निजी अंगों में खुजली होने की वजह कई बार गर्मी में ज्यादा पसीने का कारण भी होता है।
कई बार पसीने वाले कपड़े पहने रहने से खुजली बढ़ती है। कभी-कभी खुजली इन्फेक्शन का रूप धारण कर लेती है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप प्राइवेट पार्ट की खुजली से राहत पा सकते हैं, लेकिन उससे पहले जानें ये पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में खुजली होने का कारण क्या है? आइए जानें..
प्राइवेट पार्ट में खुजली का कारण
इंफेक्शन
फिजिकल रिलेशन के दौरान संक्रमण होने पर, जैसे कि जलन, फंगल इंफेक्शन या बैक्टीरियल इंफेक्शन, प्राइवेट जगह में खुजली हो सकती है।
एलर्जी
कपड़े, साबुन, या अन्य स्किन प्रोडक्ट के संपर्क में आने पर, एलर्जी हो सकती है, जो खुजली का कारण बन सकती है।
सूखापन
त्वचा का ज्यादा सूखापन भी प्राइवेट जगह में खुजली का कारण बन सकता है।
टॉयलेट का साफ न होना
टॉयलेट के साफ न होने से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे खुजली हो सकती है।
प्राइवेट पार्ट में खुजली के लिए कुछ घरेलू उपचार
तुलसी का पेस्ट
तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे प्राइवेट जगह पर लगाएं। तुलसी के नेचुरल गुण खुजली को कम कर सकते हैं।
मेथी दाना
मेथी दाने को पीसकर पानी में भिगोकर रखें, फिर इस पानी से नहाएं। यह खुजली को कम कर सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल को प्राइवेट जगह पर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और खुजली भी कम हो सकती है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्राइवेट जगह पर लगाएं। यह खुजली को कम करता है और त्वचा को ठंडक देता है।
नीम के पत्ते
नीम के पत्ते को पानी में उबालकर उस पानी से नहाने से खुजली में राहत मिल सकती है। नीम के पत्ते का पेस्ट बनाकर भी खुजली को कम किया जा सकता है। अगर ये घरेलू उपचार खुजली में मददगार नहीं हो रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- बदलते मौसम से हो सकती है एलर्जी की समस्या, बचने के लिए अपनाएं 5 आसान घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
9 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
11 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
16 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
17 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines