Paneer Thecha Recipe: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फेवरेट पनीर ठेचा की रेसिपी शेयर की थी. पनीर ठेचा बनाना बेहद आसान भी है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी है. खासतौर से अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं और पनीर की कुछ हटकर डिश या स्नैक बनाकर खाना चाहते हैं तो पनीर ठेचा परफेक्ट है और आप इसे आसानी से बना सकते हैं. पनीर ठेचा का स्पाइसी और टैंगी फ्लेवर इसे बेहद टेस्टी बनाता है. यहां जानिए पनीप ठेचा किस तरह बनाकर खाया जा सकता है.
पनीर ठेचा बनाने की रेसिपी | Malaika Arora Paneer Thecha Recipe
सामग्री –
पनीर – 200-250
हरी मिर्च – 8 से 10
लहसुन की कलियां – 6 से 7
मूंगफली – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
धनिया – थोड़ा सा
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – एक चम्मच
नींबू का रस – थोड़ा सा
ठेचा ऐसे बनाएं
- ठेचा पनीर के ऊपर लगाने वाली कोटिंग होती है. इसे बनाने के लिए पैन में थोड़ा सा तेल डालें.
- अब इसमें साबुत हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और मूंगफली को हल्का रोस्ट करें.
- रोस्ट करने के बाद जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर में डालें और साथ में धनिया डालकर ग्राइंड कर लें या फिर कूटकर खुरदरा कर लें.
- अब इसमें नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डाल लें.
ऐसे तैयार करें पनीर ठेचा
- ठेचा तैयार करने के लिए पैन में घी या तेल डाल लें.
- अब पनीर को क्यूब्स में काटकर उनपर थेचा मिश्रण को लगाएं.
- इस मिश्रण की पनीर पर अच्छे से कोटिंग करने के बाद उसे पैन में शैलो फ्राई करने के लिए डालें.
- जब हर तरफ से पनीर पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
बस तैयार है आपका पनीर ठेचा. इसे आप चाय के साथ या फिर चटनी के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं.
पनीर थेचा बनाने के लिए कैसा पनीर इस्तेमाल करें
पनीर ठेचा बनाने के लिए ताजा पनीर लें क्योंकि यह सॉफ्ट होता है और पैन में पलटते हुए टूटता नहीं है. पनीर को ठेचा लगाने से पहले 10 मिनट हल्के गर्म पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं. घर का पनीर अगर जल्दी टूट जाता है तो उसका इस्तेमाल ना करें.
यह भी पढ़ें – ना क्रीम, ना मक्खन! घर पर इस आसान तरीके से बनाएं सॉफ्ट मोजरेला चीज, नोट करें रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines