Malaika Arora के पिता की सुसाइड पर सस्पेंस! ये 8 संकेत दिखें तो ऐसे लोगों की करें हेल्प

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। जानिए क्यों इंसान में आते है सुसाइ़ड के ख्याल, क्या इससे पहले कुछ संकेत दिखते हैं?

suicide signs

suicide signs

विज्ञापन

Malaika Arora Father Death: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है। मलाइका के पिता मर्चेंट नेवी का हिस्सा रह चुके हैं। कुछ समय पहले भी मलाइका के पिता की तबियत को लेकर खबरें थीं। काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, अबतक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मलाइका के पिता किस बीमारी से जूझ रहे थे और क्यों उन्होंने आत्महत्या का फैसला लिया। सुसाइड से पहले आखिर किस स्थिति में होता है इंसान, क्यों वो खुद की भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। जानिए इसके पीछे की वजह।

क्यों आता है सुसाइड का ख्याल

वैसे तो सुसाइड कोई बीमारी नहीं है। सुसाइड करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:- डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर या पर्सनालिटी डिसऑर्डर। कुछ लोगों में सुसाइड की भावना अचानक किसी घटना को लेकर मेंटल प्रेशर और तनाव भी हो सकता है। ऐसे लोग भी सुसाइड कर लेते हैं, जिनके दिमाग में हमेशा नेगेटिव ख्याल आते रहते हैं। जो लोग मेंटल प्रेशर को झेल नहीं पाते हैं, उन लोगों में भी सुसाइड का ख्याल आता रहता है।

Advertisment

क्या सुसाइड से पहले कुछ संकेत दिखाई देते हैं?

  • निराशा होना
  • हमेशा मूड खराब रहना
  • मौत की बातें करना
  • अक्सर बंदूक, गोली या चाकू जैसी चीजों के प्रति आकर्षित होना
  • छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करना
  • ज्यादा शराब का सेवन करना
  • अचानक से कोई गंभीर बीमारी होना
  • स्ट्रेस में रहना
suicide signs

suicide signs

कैसे कर सकते हैं इन लोगों की मदद?

अगर आपके आसपास कोई अपना आपको ऐसे संकेत देता दिखे तो इसे समझने की कोशिश करें और उन्हें इस समस्या से बाहर निकलने में मदद करें। इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं

विज्ञापन
  • उन्हें किसी साइकैट्रिस्ट से मिलवाएं।
  • अगर ट्रीटमेंट शुरू हो गया है तो ध्यान दें कि वे सही समय से दवाओं का सेवन कर रहे हैं या नहीं।
  • उनसे बात करके इस बात को पूछने की कोशिश करें कि वो ऐसा क्यों करना चाहते हैं, इसका क्या कारण है?
  • उनकी परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश करें।
  • उन्हें खुश रखें।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता के निधन की खबर मिलते ही दौड़े Arbaaz Khan, बेटी से पहले घर पहुंचे एक्स दामाद

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ