Malaika Arora Detox Water Benefits: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत को अच्छी और फिट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके साथ ही ज्यादातर तो ऐसे हैं जो बॉलीवुड के सेलेब्स से इंस्पायर होकर अपनी हेल्थ को उनके जैसे ही मेंटेन करने का ठान लेते हैं। खासकर मलाइका अरोड़ा की तरह लोग फिगर चाहते हैं, उनके जैसी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं मलाइका का बताया हुआ एक ऐसा डिटॉक्स वॉटर जिसका सेवन वे रोजाना करती हैं अपनी सेहत और स्किन के लिए। जिसे देख आप भी इसे अपना सकते हैं और सेलेब्स जैसी पर्सनालिटी पा सकते हैं।
इस तरह बनाती हैं डिटॉक्स वॉटर
मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो के दौरान अपनी हेल्थ का सीक्रेट बताते हुए कहा कि वह रोजाना सुबह उठकर डिटॉक्स वॉटर का सेवन करती हैं, जो कि जीरा, अजवाइन, सौंफ से बनता है। इसे बनाने के लिए मलाइका बताती हैं कि वह सबसे पहले इन तीनों को पैन में हल्का सा रोस्ट करती हैं।
इसके बाद एक ग्लास में इन तीनों चीजों को पानी में रातभर के लिए सोक करती हैं। फिर रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी का सेवन करती हैं। अगर आप चाहें तो मलाइका के इस डिटॉक्स वॉटर को ट्राई कर सकते हैं। साथ ही अपनी हेल्थ और स्किन में कुछ ही दिनों में फर्क देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Health Tip: घुटनों में दर्द छुपा रहा है गंभीर बीमारी का राज, अभी जानिए क्या है संकेत
डिटॉक्स वॉटर सामग्री के फायदे
जीरा, अजवाइन और सौंफ से बना यह डिटॉक्स वॉटर शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो न केवल पेट को साफ रखते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी ज्यादा मददगार होते हैं।
यह पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, ब्लोटिंग को कम करता है और स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है। अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो ये शरीर की गंदगी बाहर निकलता है, जिससे त्वचा पर चमक आती है और वजन कंट्रोल रहता है।
ये भी पढे़ं- Natural DIY toothpaste: ये DIY टूथपेस्ट बना रहा है निया शर्मा के फैंस को दीवाना, आप भी करें ट्राई
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
2 mins agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
13 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
16 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
16 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
17 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
18 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
21 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
22 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
22 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines