Malai Roll Recipe: क्या कुछ मीठा खाने का मन है? या घर में अचानक से मेहमान आ गए हैं? तो अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से सिर्फ 10 मिनट में मिठाई तैयार कर सकेंगे। जी हां, मलाई रोल को घर में कुछ ही मिनटों (Instant Sweet Dish Recipe) में तैयार किया जा सकता है।
मलाई रोल को बनाने की विधि (Dessert Recipe) बेहद आसान है और इसे बनाने की समाग्री भी खास नहीं है। मलाई और ब्रेड की मदद से आसानी से आप मलाई रोल तैयार कर सकेंगे। आइए मलाई रोल रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए –Makke ki Kachori Recipe: वीकेंड पर बनाना है कुछ खास? ट्राय करें मक्के की कचौड़ी रेसिपी
Malai Roll Recipe Ingredients in Hindi
- 1 कटोरी दूध
- चार ब्रेड के स्लाइस
- ½ कप फ्रेश मलाई या क्रीम
- 3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड दूध
- एक कटोरी कटे बादाम और पिस्ता
- आधा चम्मच खाने वाला पीला रंग
Malai Roll Recipe in Hindi
मलाई रोल बनाने के लिए फ्रेश मलाई की जरूरत है। अगर आपके पास नहीं तो आप मार्केट से भी ला सकते हैं। अब एक बाउल में ½ कप के करीब फ्रेश मलाई डालें। साथ ही 3 चम्मच कंडेंस्ट मिल्क भी डालें। इसके बाद रंग के लिए इसमें येलो फूड कलर भी डाल दें। इसके अलावा ¼ कप नारियल का बुरादा और बारीक कटे बादाम और पिस्ता भी मिक्स कर दें।
इसके बाद ब्रेड की फ्रेश स्लाइस लें। इसके किनारे को चाकू से हटा दें। इसके बाद एक बाउल में ठंडा दूध डाल दें। इसके बाद किनारे से कटी ब्रेड स्लाइस को एक-एक करके डाल दें। इस तरह से दूध में सारी ब्रेड स्लाइस को डुबा दें। इसके बाद ब्रेड को दूध से निचोड़कर निकाल लें।
और पढ़िए –Panjiri Ladoo: सर्दी में बनाएं स्पेशल पंजीरी लड्डू, मुंह में आ जाएगा पानी, जानिए रेसिपी
ब्रेड स्लाइस पर मलाई का मिश्रण रख दें। इसके बाद 1 चम्मच लगाकर रोल का शेप देते हुए फोल्ड कर लें। अब सभी को रोल बनाने के बाद बंद करते रहें। इन ब्रेड रोल्स को प्लेट में रखें और ऊपर से कंडेस्ट मिल्क डालकर परोस दें। इस तरह से मलाई ब्रेड रोल तैयार है।
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
28 mins agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines