Makoy Benefits: फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी फल है जिसके बारे में हर किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही एक फल मकोय भी है , जिसे रसभरी भी कहा जाता है। रसभरी एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है और गेहूं और गन्ने की फसलों के बीच में उगती है। मकोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
रसभरी के पत्तों और फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती है। रसभरी के सेवन से आंतों की सफाई होती है, जिससे डाइजेशन सिस्टम सही तरीके से खाने को पचा पता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली में यहां मिलते हैं 500 रुपये में ब्राइडल लहंगे, रोज लगती है सेल
सूजन को करती है कम
रसभरी के पत्तों और फलों में एंटी-इंफ्लेमेट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को सूजन और दर्द से दूर रखता है। साथ ही ये गठिया, अर्थराइटिस, और अन्य सूजन से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करती है। इसके अलावा कई बीमारियों के लक्षण को कम करती है।
स्किन को रखती है हेल्दी
रसभरी स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि मुंहासे, रैशेस, और सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन पर होने वाले इन्फेक्शन को दूर रखते हैं। इसके अलावा, ये त्वचा को पोषण देती है और स्किन के दाग धब्बों को दूर करती है।
सेवन के तरीका
अगर आप रसभरी के पत्तों का सेवन कर रहे हैं तो इसे पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, जो शरीर को सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही इसके फल को सीधे धोकर खा सकते हैं और अन्य फलों के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines