Gajar Mooli Ka Achar Recipe: गाजर और मूली दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसलिए गाजर-मूली को लोग सलाद में भी इस्तेमाल करते है और अचार बनाकर भी इसका स्वाद लेते है। गाजर और मूली के अचार से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये हमारे शरीर को भी बेहद लाभ देता है।
पेट संबंधी बीमारियों के लिए भी गाजर और मूली बहुत फायदेमंद होती हैं. आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में कच्ची कैरी, नींबू या फिर आंवले का अचार खाते है, लेकिन इन अचार के मुकाबले में गाजर-मूली का अचार भी कम नहीं है. गाजर-मूली का अचार बनाना बहुत ही आसान है और दाल-चावल के साथ भी खाया जाता है। तो चलिए जानते है गाजर-मूली का अचार बनाने की सिंपल-सी रेसिपी।
और पढ़िए –अब नहीं करनी होगी घंटों की मेहनत, ‘गाजर के हलवे’ की इस आसान रेसिपी के सामने हलवाई की ट्रिक भी फेल
गाजर-मूली का अचार बनाने के लिए सामग्री-
गाजर (लंबी कटी) – 2 कप, मूली (लंबी कटी) – 2 कप, हरी मिर्च – 2, लहसुन – 3-4 कलियां, अदरक – 1/2 टी स्पून, कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टेबलस्पून, हल्दी – 1/2 टी स्पून, अमचूर – 1/2 टी स्पून, विनेगर – 3 टेबलस्पून, कलौंजी – 1/2 टी स्पून,
हींग – 1 चुटकी, सरसों तेल – 1/4 कप, नमक – स्वादानुसार
अचार के लिए मसाले-
मेथी दाना – 1/2 टी स्पून, जीरा – 1 टी स्पून, अजवाइन – 1/4 टी स्पून, सौंफ – 1/2 टी स्पून, धनिया पाउडर – 1 टी स्पून, राई – 1 टेबलस्पून
अचार बनाने की विधि
गाजर और मूली का अचार बनाने के लिए आपको पहले एक कड़ाही में खड़े मसाले (राई, जीरा, धनिया बीज, सौंप, अजवाइन और मेथीदाना) डालकर उसको धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करना होगा। मसालों को तब तक भूनते रहें जब तक इनमें से खुशबू ना आ जाए. इसके बाद मसालों को मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें. इसके बाद आपको एक कड़ाही में तेल डालकर उसको मीडियम आंच पर गर्म करना है।
और पढ़िए –Kanji Drink Recipe: कांजी पीने के ये हैं कई फायदें, जानिए रेसिपी
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कलौंजी और चुटकीभर हींग डाल दें और उसके बाद इसमें लहसुन, बीच में से चिरी मिर्च और अदरक डालकर सभी चीजों को हल्का भून लें. इसके बाद कटी हुई मूली और गाजर डालकर अच्छे से मिक्स करें और 1 मिनट तक पकाएं. गाजर, मूली तब तक फ्राई करें, जब तक ये हल्की सिकुड़ न जाएं और इसके बाद फ्लेम धीमी करें और अचार मसाला डालकर मिक्स करें दें।
अचार मसाला अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर और स्वादानुसार नमक मिलाएं और इसको एक मिनट तक और पकने दें और इसके बाद गैस बंद कर दें। अचार में खट्टापन लाने के लिए इसमें विनेगर मिला दें और ये प्रिजर्वेटिव का काम भी करेगा. इसके बाद अचार को अच्छे से मिला लें। आपका गाजर और मूली का अचार बनकर तैयार है, अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
8 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
13 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
19 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines