Kanji Drink Recipe: कांजी पीने के ये हैं कई फायदें, जानिए रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Kanji Drink Recipe: सर्दियों में साग-सब्जियां इतनी ज्यादा होती हैं कि एक व्यक्ति इनका सेवन कर खुद को सेहतमंद बनाए रख सकता है। शरीर में किसी तरह की कमी को दूर करना हो तो गर्मियों की तुलना में सर्दियां काफी अच्छी मानी गई है। खानपान के बदलावों से आप खुदको सेहतमंद बनाएं रख सकते हैं। आज हम आपके लिए सर्दियों की स्पेशल ड्रिंक रेसिपी लेकर आएं हैं जिसका नाम कांजी है।
अगर आपने अभी तक कांजी का नाम नहीं सुना है या फिर इसका सेवन नहीं किया है तो इसके फायदें जानने के बाद यकीनन एक बार तो आप भी इसे ट्राय करना चाहेंगे। कांजी ना सिर्फ एक ड्रिंक है बल्कि कई बीमारियों से छुटकारा दिलवाने के लिए रामबाण भी है। आइए कांजी के फायदे बताने के साथ इसकी रेसिपी भी बताते हैं।
कांजी बनाने के लिए चुकंदर, काली गाजर, काली मिर्च और सरसों की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए दो चुकंदर और चार काली गाजर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। इसके बाद एक कांच का जार लें। उसमें काटी गाजर और चुकंदर मिला दें। इसमें अब पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद काली मिर्च और पीसी राई भी डाल दें। अब जार को एक कपड़े से ढक दें। करीब 6 दिनों तक कांजी को धूप लगने के लिए छोड़ दें। हर दिन जार को हिलाते हुए मिक्स जरूर करें। आप चाहें तो 6 दिन बाद किसी अलग कंटेनर में इसे रख सकते हैं या फिर उसी में रहने दें। इस तरह से कांजी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे गैस की समस्या होने पर भी पी सकते हैं, तुरंत फायदा मिल सकता है।
और पढ़िए –Basant Panchami Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!
Disclaimer: ऊपर दी गई सभी जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही सेवन करें NEWS 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: