Makhana Raita: मखाना एक बहुत ही सेहतमंद आहार है। ये एक रिच फाइबरयुक्त आहार है इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप नवरात्रि व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर बना रहता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए मखाने का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इस रायते का स्वाद हर किसी को काफी पसंद भी आएगा, तो चलिए जानते हैं मखाने का रायता (Makhana Raita) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – Aloo-Kuttu Balls: नवरात्रि फलाहार में चुटकियों में बनाएं चटपटे आलू-कुट्टू बॉल्स, ये रही आसान रेसिपी
मखाने का रायता बनाने का जरूरी सामान-
- 1 बड़ी कटोरी मखाना
- 200 ग्राम दही
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 5 हरी मिर्च
- 2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
मखाने का रायता कैसे बनाएं? (Makhana Raita Recipe)
- मखाने का रायता बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मखाना निकाल लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघला लें।
- इसके बाद आप इसमें मखाने डालें और अच्छे से भून लें।
- फिर आप मखानों को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप एक बाउल में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर आप इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें लाल या काली मिर्च और मखाना डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका हेल्दी मखाने का रायता बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको कटा हरा धनिया डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines