Makhana Rabri Kaise Banai Jati Hai: डिनर के बाद मीठा खाने का मन हो तो हर बार बाजार की मिठाई लाना जरूरी नहीं है. आप घर पर ही कुछ खास और हेल्दी बना सकते हैं. मखाने की रबड़ी ऐसी ही एक स्वादिष्ट डेजर्ट है, जो कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है. यह हल्की, पौष्टिक और स्वाद में शाही होती है, जिससे आपका डिनर और भी स्पेशल बन सकता है. बता दें, मखाना हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है. आप इससे कई तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं, लेकिन रबड़ी व्रत या फास्टिंग में भी खाई जा सकती है. इसका स्वाद ऐसा होगा कि आपके घर में लगभग सभी को पसंद आएगा.
इसे भी पढ़ें- घर की सफाई करते वक्त फोन पानी में गिर जाए तो क्या करें? जानें बिना खर्च किए मोबाइल को बचाने के जरूरी टिप्स
क्रीमी मखाने की रबड़ी कैसे बनाएं?
सामग्री
- मखाना- 1 कप
- दूध- 1 लीटर
- काजू- 1 कप
- बादाम- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- केसर- जरूरत के हिसाब से
- चीनी- 1 कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में बिना घी के हल्का सा मखाना भून लें. जब यह कुरकुरा हो जाए तो इसे हल्का दरदरा तोड़ लें.
- अब दूध को कढ़ाही में उबालें और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे ना लगे. इस दौरान मखाने डाल दें.
- इसे लगभग 10 मिनट तक पकाएं, ताकि मखाना दूध को सोखकर नरम हो जाएगा. इस दौरान चीनी, इलायची पाउडर और केसर भी डाल दें.
- लगातार चलाते हुए पकाएं और 5 मिनट तक पकाकर सभी मावा पीस कर डाल दें. अब इसे 5 मिनट तक और पकाएं.
- गैस बंद करके ठंडा करने के लिए रखें और फिर खाने के बाद सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
9 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
17 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
19 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines