Makhana Rabri Recipe: डिनर में झटपट तैयार करें क्रीमी मखाने की रबड़ी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Makhana Rabri Recipe: अगर आप डिनर में कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मखाने की रबड़ी तैयार करना एकदम बेस्ट हो सकता है. घर पर इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसे हमारे बताए गए तरीके से तैयार किया जा सकता है.

Makhana Rabri Recipe

क्रीमी मखाने की रबड़ी कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Makhana Rabri Kaise Banai Jati Hai: डिनर के बाद मीठा खाने का मन हो तो हर बार बाजार की मिठाई लाना जरूरी नहीं है. आप घर पर ही कुछ खास और हेल्दी बना सकते हैं. मखाने की रबड़ी ऐसी ही एक स्वादिष्ट डेजर्ट है, जो कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है. यह हल्की, पौष्टिक और स्वाद में शाही होती है, जिससे आपका डिनर और भी स्पेशल बन सकता है. बता दें, मखाना हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, जिसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है. आप इससे कई तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं, लेकिन रबड़ी व्रत या फास्टिंग में भी खाई जा सकती है. इसका स्वाद ऐसा होगा कि आपके घर में लगभग सभी को पसंद आएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीमी मखाने की रबड़ी कैसे बनाएं?

सामग्री

  • मखाना- 1 कप
  • दूध- 1 लीटर
  • काजू- 1 कप
  • बादाम- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • केसर- जरूरत के हिसाब से
  • चीनी- 1 कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में बिना घी के हल्का सा मखाना भून लें. जब यह कुरकुरा हो जाए तो इसे हल्का दरदरा तोड़ लें.
  • अब दूध को कढ़ाही में उबालें और धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे ना लगे. इस दौरान मखाने डाल दें.
  • इसे लगभग 10 मिनट तक पकाएं, ताकि मखाना दूध को सोखकर नरम हो जाएगा. इस दौरान चीनी, इलायची पाउडर और केसर भी डाल दें.
  • लगातार चलाते हुए पकाएं और 5 मिनट तक पकाकर सभी मावा पीस कर डाल दें. अब इसे 5 मिनट तक और पकाएं.
  • गैस बंद करके ठंडा करने के लिए रखें और फिर खाने के बाद सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ