Makhana Dosa Recipe: डोसा खाना किसे पसंद नहीं होता, इसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता हैं। वैसे तो डोसा सूजी और चावल से बनता है, लेकिन अगर आप सर्दियों में भी इसका स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप मखाने से बनें डोसे को ट्राई कर सकते हैं।
और पढ़िए –Republic Day Special Recipe: तिरंगा रेसिपी से खास बनाएं गणतंत्र दिवस! जानिए बनाने की विधि
सेहत को देगा फायदा
अगर आप मखान के डोसे को खाएंगे तो यह आपकी सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होगा। अगर आप भी ठंड के मौसम में डोसा खाना चाहते हैं, लेकिन आपको मखाने से बने डोसे की रेसिपी नहीं पता, तो चलिए जान लीजिए स्वाद से भरे मखाने के डोसे की रेसिपी।
मखाने का डोसा बनाने के लिए सामग्री
4 सर्विंग्स, 1 कप भुने हुए मखाने, 1/2 कप प्रेस्ड राइस, 1/2 चम्मच फ्रूट सॉल्ट, 1 कप सूजी, 1/2 कप गाढ़ा खट्टा दही, नमक- आवश्यकता के अनुसार
और पढ़िए –Manchow Soup Recipe: घर में फटाफट बनाएं होटल जैसा मनचाऊ सूप, जानें रेसिपी
ऐसे बनाए मखाने का डोसा
मखाने का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में मखाना, रवा, पोहा, दही, 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छा मिश्रण दें और इसे 10 से 12 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद 1/2 कप पानी के साथ इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालें और तब तक ब्लेंड करें, जब तक यह एक स्मूथ बैटर न बन जाएं।
इसके बाद इस बैटर को एक बाउल में निकाल लें और लगातार चलाते रहिए और इसको फूला लें और इसमें ईनो को डालकर इसे मिला लें। इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और उस पर तेल चुपड़ लें और उसके बाद तवे पर 2 चम्मच बैटर को डालकर उसे गोल घुमाते हुए फैला लें और एक तरफ से पकाएं और फिर दूसरी तरफ पलट दें।
इसके बाद जब आपको लगे कि यह पक गया है, तो इसको तवे से उतार लें। आपका मखाना डोसा एकदम तैयार हो गया है अब इसे चटनी के साथ परोसिये और मजे से खाइये।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
16 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines