हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फेस पर ब्लश अप्लाई करते समय अपनाएं ये 3 तरीके, मिलेगा बेहतरीन लुक

अगर आपको भी मेकअप करना पसंद है तो इसके लिए ये भी ध्यान रखना जरूरी होता है कि आपका ब्लश सही तरीके से अप्लाई और सेट हो। इसके लिए आप यहां दिए टिप्स को अपना सकते हैं…  

विज्ञापन
Makeup Tips

मेकअप के दौरान ब्लश लगाना एक जरूरी स्टेप होता है। ब्लश लगाने से आपके चेहरे पर ग्लोइंग और हेल्दी चमक दिखती है। ऐसे में सही तरीके से ब्लश लगाना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो कई बार आपका चेहरा भी खराब नजर आने लगता है। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि ब्लश को सही तरीके से कैसे लगाया जाए, तो इसके लिए आप कुछ आसान तरीके को अपना सकते हैं। इससे आपके चेहरे को एक अच्छा लुक मिलेगा और आपका फेस लंबे समय तक नेचुरल नजर आएगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपना सकते हैं?

सही शेड चुनें

सही ब्लश शेड चुनना बहुत जरूरी है। गोरी त्वचा के लिए, सॉफ्ट पिंक, पीच और लाइट कोरल चुनें। मीडियम स्किन के लिए गहरा पिंक, वार्म पीच और डीप कोरल सूट करता है। डार्क स्किन के लिए बोल्ड बेरी, प्लम और ब्रिक रेड शेड्स बहुत खूबसूरत लगते हैं, जो रंग और चमक को और भी निखार सकता है।

ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?

विज्ञापन

अच्छी तरह से ब्लेंड करें

नेचुरल दिखने वाले ब्लश के लिए सही तरीके से ब्लेंड करना बहुत जरूरी है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन न हो। इसके कारण आपकी स्किन खराब भी हो सकती है। यदि आपने बहुत ज्यादा ब्लश लगा लिया है, तो रंग को धीरे से फैलाने और चमक पाने के लिए साफ ब्रश या स्पॉन्ज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपना ब्लश सेट करें

अपने ब्लश को पूरे दिन फिक्स रखने के लिए उस पर हल्के सेा पाउडर लगाएं। नमी वाली फिनिश के लिए, पाउडर का इस्तेमाल न करें या इसके बजाय सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपका ब्लश फ्रेश बना रहेगा और आपकी मनचाही चमक और निखार बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola