Tamatar Ka Shorba Recipe: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर का शोरबा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और सेहतमंद होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होता है। इसको आप हल्की भूख के दौरान बनाकर खा सकते हैं। इससे आपका शरीर पर्याप्त एनर्जी से भरपूर होता है, तो चलिए जानते हैं टमाटर का शोरबा बनाने की विधि-
टमाटर का शोरबा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 3-4 टमाटर
- 1 टी स्पून बेसन
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च कुटी
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 2 लौंग
- 2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
- 2 तेजपत्ता
- 2 इलायची
- 3 टी स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
टमाटर का शोरबा कैेसे बनाएं? (How To Make Tamatar Ka Shorba)
- टमाटर का शोरबा बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को धोकर पोछकर टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें जीरा, लौंग, इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर थोड़ी देर तक भूनें।
- फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- इसके बाद आप इन मसालों में 1 चम्मच बेसन डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें टमाटर और धनिया डालकर नरम होने तक 3-4 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएं।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें 2 कप पानी डालें और ढककर शोरबा को धीमी आंच पर करीब आधा घंटे तक पकाएं।
- फिर आप इसको बीच-बीच में चलाते हुए टमाटर को पूरी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद आप गैस को बंद कर दें और पल्प और रस को अलग करने के लिए छान लें।
- फिर आप पल्प को मिक्सर जार में डालें और ब्लेंड करके चिकना पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को एक बार और छलनी की मदद से छान लें।
- फिर आप इस रस को भी पुराने रस के साथ मिक्स कर दें।
- इसके बाद आप इस शोरबे को करीब 2 मिनट तक और उबालकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर टमाटर का शोरबा बनकर तैयार हो गया है।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
- अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
12 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 hr agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
22 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
23 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines