How To Make Mawa Gujiya Recipe: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं।
ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मावा गुजिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं मावा गुजिया बनाने की विधि-
मावा गुजिया बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कटोरी मैदा
- 1 कटोरी मावा
- 2 कटोरी चीनी
- 1 कप देसी घी
- 1 टी स्पून इलायची पाउडर
- 1 टी स्पून बादाम कतरन
मावा गुजिया कैसे बनाएं? (How To Make Mawa Gujiya)
- मावा गुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छानें।
- फिर आप इसमें एक चौथाई कप घी डालकर मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- फिर आप इस आटे को करीब आधा घंटे तक ढककर अलग रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर आप इसमें मावा डालें और हल्का भूरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसको एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रखें।
- फिर जब मावा हल्का सा गर्म हो तो आप उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें बादाम की कतरन डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर आप मैदे के आटे की लोइयां बनाकर बेल लें।
- इसके बाद आप इसमें मावे का भरावन भरकर बंद कर दें।
- फिर आप फैंसी कटर की सहायता से गुजिया को किनारों से काटते हुए आकार गेकर गुजिया तैयार कर लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें गुजिया डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें।
- फिर आप इस चाशनी तैयार मावा गुजिया डालकर थोड़ी देर डुबोकर रख दें।
- इसके बाद आप चाशनी से सारी गुजिया निकालकर सूखने के लिए अलग रख दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट मावा गुजिया बनकर तैयार हो गई हैं।
- फिर आप इसको एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
8 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
10 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
10 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
12 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
14 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
16 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
18 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines