Kuttu ka Dosa Recipe: क्या आपने कभी नवरात्रि व्रत में 'कुट्टू का डोसा' ट्राई किया है, यदि नहीं तो आज ही बनाएं ये हेल्दी डिश

kuttu dosa navratri special

 Kuttu ka Dosa Recipe: यदि डोसा आपका फेवरिट डिश है और यदि आप यह सोच रहे हैं नवरात्रि व्रत इसका स्वाद नहीं ले पाएंगे, तो घबराइए मत। हम आपके लिए एक खास डोसा डिश के बारे में ही बताने जा रहे हैं। जी हां, ये है कुट्टू डोसा। कभी चखा है इसका स्वाद। शायद नहीं बनाया होगा।

यह डिश उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है, जो तेल से परहेज रखते हैं। असल में कुट्टू डोसा न सिर्फ बनने के बाद कुरकुरी स्वादिष्ट होती है, बल्कि हेल्दी भी है। अब तक आपने कुट्टू के आटे की पूरियां कहते आए हैं या फिर पकोड़ियां। खास बात यह है कि नवरात्रि व्रत में इस डिश को बहुत जल्दी और आसानी से बना सकते हैं।

kuttu dosa, recipe, navratri recipe, vrat recipe

सामग्री (Kuttu Ka Dosa)

आलू की फीलिंग के लिए

  • 3 उबला आलू,
  • घी (तलने के लिए)
  • स्वादानुसार नमक (उपवास हो तो सेंधा नमक का प्रयोग करें)
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच अदरक, कटा हुआ

डोसा के लिए

  • 5 टेबल स्पून कूटू का आटा
  • 2 टेबल स्पून अरबी उबाली हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 टी स्पून अजवायन (कैरम के बीज)
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून अदरक, कटी हुई
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च, कटी हुई
  • घी (मक्खन)
  • 1/2 टी-स्पून हरी मिर्च, कटी हुई
  • अजवाइन

कुट्टू का डोसा कैसे बनाएं

  • एक पैन में घी गर्म करें, उसमें आलू को क्रश करके बाकी सामग्री डालकर मिक्स करें।
  • आलू के मिश्रण को कुछ मिनट के लिए चारों ओर तब तक चलाएं जब तक कि यह हल्का भूरा रंग का न हो जाए।
  • फिर इसे निकाल कर एक तरफ रख दें।
  • अब अरबी को एक बाउल में मैश कर लें और उसमें मैदा और नमक मिला लें।
  • थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अजवायन, लाल मिर्च पावडर, अदरक और हरी मिर्च डालकर फिर से मिलाएं।
  • पानी मिलाते रहें और एक दिशा में तब तक चलाते रहें।
  • एक तवा गरम करें, उस पर थोड़ा सा घी लगाएं, एक चमच बैटर डालकर फैलाएं।
  • कुछ मिनट के लिए पकाएं और इसे कुरकुरा बनाने के लिए किनारों पर और घी फैलाएं।
  • अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं।
  • अब इसके ऊपर थोडी़ सी स्टफिंग रख दें और डोसे को इसके ऊपर फोल्ड कर दें।
  • अब इसे पुदीने और नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
 और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(tokyosmyrna.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ