Rabdi Kheer Recipe In Hindi: रबड़ी एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको पूरे भारत में लोग खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार खूब चखा ही होगा।
लेकिन क्या कभी आपने रबड़ी खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए रबड़ी खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगती है।
अभी पढ़ें – क्या कभी खाई है रसगुल्ले से बनी खट्टी-मीठी सब्जी? नहीं! तो इस रेसिपी की मदद से आज ही करें ट्राई
इसको आप करवाचौथ के खास मौके पर बनाकर उपवास खोल सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं रबड़ी खीर (Rabri Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-
रबड़ी खीर बनाने की सामग्री-
- 250 ग्राम रबड़ी
- 50 ग्राम चावल
- 100 गाम या स्वादानुसार चीनी
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़ी सी किशमिश
- थोड़ी से बादाम
- थोड़ी से काजू
- 1 लीटर दूध
अभी पढ़ें – श्रीलंका से मैच हारने के बाद अमेजन पर बिकने लगी पाकिस्तानी झंडे वाली बिकिनी, बवाल शुरू!
रबड़ी खीर बनाने की रेसिपी- (Rabdi Kheer Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावलों को अच्छे से धो लें।
- फिर आप इनको पानी में करीब ½ घंटे तक भिगो कर रख दें।
- इसके बाद आप चावल से पानी को हटाकर मिक्सी में चावलों को दरदरा पीस लें।
- फिर आप एक बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दें।
- इसके बाद जब दूध में उबाल आने लगे तो आप इसमें भीगे पिसे चावल डाल दें।
- फिर आप इसको हर 1-2 मिनट में अच्छी तरह से चलाते हुए मीडियम आंच पर पका लें।
- इसके बाद आप काजू और बादाम को बारीक टुकड़ों में काटकर रख लें।
- फिर जब दूध और चावल अच्छी तरह से पककर गाढ़े हो जाएं तो आप इसमें कटे काजू, बादाम और किशमिश डाल दें।
- इसके बाद आप खीर को गाढ़ी होने तक पकाकर गैस को बंद कर दें।
- फिर आप खीर में चीनी और इलाइची डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद आप खीर को करीब 2-3 मिनट तक ढककर रख दें।
- फिर जब खीर थोड़ी हो जाए तो आप इसमें रबड़ी डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- अब आपकी लजीज रबड़ी खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बारीक कटे हुए काजू-बादाम से गार्निश करके ठंडी सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
58 mins agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
16 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
20 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
22 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines