---विज्ञापन---

सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट और हाई-एनर्जी ब्रेकफास्ट, दिनभर थकान रहेगी गायब

Healthy Breakfast: अच्छे और आसान ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप परेशान हो रहे हैं, तो आपको अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है. हम आपको 3 ऐसे शानदार, स्वादिष्ट और एनर्जी से भरपूर ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सिर्फ 15 मिनट में बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

Breakfast in 15 Minutes: आज की इस तेज-भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है. अक्सर लोग सुबह के नाश्ते को नजरअंदाज कर देते हैं, जोकि बहुत गलत है. सुबह किया गया अच्छा और हेल्दी नाश्ता ही पूरे दिन की एनर्जी का स्रोत बनता है. सही नाश्ता दिमाग को एक्टिव रखता है, थकान को दूर करता है और दिनभर फोकस रहने में भी मदद करता है. अगर आप ऐसे ही किसी नाश्ते की तलाश में हैं, और कम वक्त में बनने वाले नाश्ते को ढूंढ रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं 3 ऐसे नाश्ते के बारे में जिसे आप सिर्फ 15 मिनट के अंदर बना सकते हैं.

ग्रीक योगर्ट फ्रूट पारफेट

यह नाश्ता हल्का होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे बनाना काफी आसान है, इसके लिए एक बाउल या जार लें.

---विज्ञापन---
  • उसमें सबसे पहले ग्रीक योगर्ट डालें.
  • फिर, ऊपर से कटे केले, सेब या बेरीज डालें.
  • फिर थोड़े भुने पेकान (Pecan) डालें.
  • इसी तरह 2–3 लेयर बना लें और मजे के साथ खा लें. यह नाश्ता पेट को हल्का रखता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता. साथ ही पाचन में भी आसान होता है.

परंपरागत अनाज से बना नाश्ता

अगर आप परंपरागत अनाज से बने नाश्ते को हेल्दी ट्विस्ट देने का यह एक आसान और असरदार तरीका हम आपको बताएंगे. इसे बनाने के लिए:

---विज्ञापन---
  • बिना चीनी वाला श्रेडेड व्हीट सीरियल लें.
  • उसमें दूध डालें और ऊपर से अखरोट के टुकड़े व थोड़ी किशमिश भी मिलाएं और मजे से खा लें.
  • ये नाश्ता खाने में इतना अच्छा और एनर्जी से भरपूर है कि इसमें फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

पीनट से ट्राई करें ये नाश्ता

जो लोग सुबह वर्कआउट करते हैं, उनके लिए ये नाश्ता बेस्ट है. इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है और एनर्जी भी पूरा दिन भरपूर मिलता है. बता दें कि, इसमें आपको प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तत्व मिलेंगे, जो आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करेंगे. इसे बनाने के लिए एक बाउल में दही लें. उसमें फिर 1 चम्मच पीनट बटर मिलाएं. और आखिर में ऊपर से कटे केले और थोड़े ताजी ब्लूबेरी डालें और आराम से खा लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – सुबह के नाश्ते में बनाएं लौकी का चीला, 10 मिनट में तैयार हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

First published on: Jan 22, 2026 07:32 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola