Sweet Corn Potato Recipe In Hindi: कॉर्न प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। वहीं आलू काबोहाइड्रेट जैसे गुणों का भंडार होते हैं। इसलिए इन दोनों ही हेल्दी फूड्स के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। कॉर्न और आलू दोनों ही अलग-अलग फूड्स हैं जिसकी मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं।
लेकिन क्या कभी आपने कॉर्न और आलू के कॉम्बिनेशन वाली किसी डिश का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए स्वीट कॉर्न आलू मसाला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कॉर्न और आलू के कॉम्बिनेशन वाली एक यूनीक डिश है जोकि टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है।
अभी पढ़ें – स्नैक में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल कुरकुरी पालक पत्ता चाट, जानें 20 मिनट रेसिपी
इसको आप लंच या डिनर दोनों में फटाफट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैंस्वीट कॉर्न आलू मसाला (Sweet Corn Aloo Masala Recipe) बनाने की रेसिपी-
स्वीट कॉर्न आलू मसाला बनाने की सामग्री-
- दो बड़े आलू
- 1 कप स्वीट कॉर्न
- दो टमाटर
- एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- एक छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच साबुत जीरा
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चम्मच धनिया पाउडर
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- चुटकी भर हींग पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- दो बड़े चम्मच नींबू का रस
- बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
- दो चम्मच तेल
- मैगी मसाला
अभी पढ़ें – लंच में रेगुलर राजमा-चावल नहीं, ट्राई करें स्वाद से भरपूर राजमा पुलाव, जानें रेसिपी
स्वीट कॉर्न आलू मसाला बनाने का रेसिपी- (Sweet Corn Aloo Masala Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से छीलकर धो लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में कॉर्न और आलू को डालकर उबाल लें।
- फिर आप उबले आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें जीरा डालें और अच्छी तरह से चटकाएं।
- इसके बाद आप इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें।
- फिर आप इसको चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक कम आंच पर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च और हींग पाउडर डालकर मिलाएं।
- फिर आप मसाले को चलाते हुए रेड कलर होने तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें कटे टमाटर डालकर गर्म होने तक भून लें।
- फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक डालें और कुछ देर चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें आलू और कॉर्न डालकर अच्छे से मिला दें।
- फिर आप इनको कम से कम 3-4 मिनट तक ढककर कम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें मैगी मसाला का एक पैकेट डालकर मिला दें।
- अब आपकी टेस्टी स्वीट कॉर्न आलू मसाला सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको नींबू के रस और धनिया की पत्ती से गार्निश करके गर्मा-गर्म रोटी और परांठे के साथ परोसें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
14 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
14 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
16 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
17 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
21 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines