How To Make Orange Rabdi: रबड़ी एक भारतीय पारंपरिक मिठाई है जिसको पूरे भारत में लोग खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार खूब चखा ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने ऑरेंज रबड़ी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ऑरेंज रबड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगती है।
इसको आप फेस्टिव सीजन में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी के मुंह में तुरंत घुल जाएगा और हर कोई बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं ऑरेंज रबड़ी (How To Make Orange Rabdi) बनाने की रेसिपी-
ऑरेंज रबड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- दूध 3 कप
- चीनी आधा कप
- इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
- संतरे के टुकड़े 1 कप छिले हुए
- केसर के धागे 3-4
- पिस्ता और बादाम
ऑरेंज रबड़ी कैसे बनाएं? (How To Make Orange Rabdi)
- ऑरेंज रबड़ी को बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरे को छीलकों को छीलकर निकाल लें।
- फिर आप इन टुकड़ों को लगभग एक घंटे तक फ्रीज़ कर लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 2 कप दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर आप इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें।
- इसके बाद आप इसको तब तक पकाएं जब तक कि ये मिक्चर पककर दूध गाढ़ा ना हो जाए।
- फिर आप गैस बंद करके इस मिक्चर को लगातार चलाते रहें।
- इसके बाद दूध के इस मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इस उबले हुए दूध को हैंड ब्लेंडर की सहायता से हल्का सा स्मूथ कर लें।
- इसके बाद आप इस तैयार रबड़ी को फ्रिज में करीब 2-3 घंटे के लिए रख दें।
- फिर आप संतरे के टुकड़ों को फ्रीजर से निकालें।
- इसके बाद आप इन छिलकों को पीछे से काटकर इसका गूदा निकाल लें और फ्रिज में रख दें।
- फिर आप संतरे के गूदे को ठंडी रबड़ी के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट ऑरेंज रबड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बादाम और पिस्ते से गार्निश करके ठंडी-ठंडी सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines