How To Make Kaju Katli: आज पूरे भारत में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए काजू कतली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। काजू कतली खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है इसके साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इस मिठाई को बनाना भी काफी आसान होता है। इसको आप फेस्टिव सीजन में बनाकर हर किसी के मुंह में मिठास घोल कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं काजू कतली बनाने की विधि-
काजू कतली बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप काजू
- 1 कप चीनी (स्वादानुसार)
- 4 टी स्पून देसी घी
- 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर घर आए मेहमानों को सर्व क्रिस्पी राइस पापड़ी, जानें रेसिपी
काजू कतली कैसे बनाएं? (How To Make Kaju Katli)
- काजू कतली बनाने के लिए आप सबसे पहले काजू के टुकड़े कर लें।
- फिर आप काजू के टुकड़ों को मिक्चर जार में पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप इस तैयार काजू के पाउडर को एक बर्तन में निकालकर रख लें।
- फिर आप काजू पाउडर को छलनी में डालें और छानकर पाउडर और टुकड़ों को अलग कर लें।
- इसके बाद आप काजू के इन टुकड़ों को एक बार और मिक्सी में पीस लें और पाउडर में मिला दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में स्वादानुसार चीनी और आधा कप पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद जब चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो आप इसमें काजू पाउडर डालकर मिलाएं।
- फिर आप इस मिक्चर को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर में इलायची पाउडर और 2 चम्मच देसी घी डालें।
- फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप एक थाली या ट्रे को देसी घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- फिर आप इस ट्रे में तैयार पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए पेस्ट को ठंडा कर लें।
- इसके बाद जब पेस्ट हल्का गर्म रह जाए तो आप एक बटर पेपर पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- फिर आप काजू के पेस्ट को हाथ में लेकर बॉल बना लें और बटर पेपर पर रखें।इसके बाद आप इसको हाथ से दबाकर चपटा
- करें और बेलन की सहायता से रोटी की तरह बेल लें।
- फिर आप इसको सैट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद जब ये सैट हो जाए तो आप इसको हीरे के आकार में चाकू की मदद से काट लें।
- अब आपकी स्वादिष्ट काजू कतली बनकर तैयार हो गई है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
3 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
11 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
13 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines