Butter Chicken Pizza: चिकन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी हड्डियां और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इतना ही नहीं चिकन खाने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बटर चिकन पिज्जा (Butter Chicken Pizza) बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
बटर चिकन पिज्जा स्वाद में लजीज होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। बटर चिकन पिज्जा को पिज्जा बेस पर सारी सॉसेज और ऊपर से बटर चिकन को अच्छी तरह से स्प्रेड करके बनाया जाता है। इसको आप हाउस पार्टी या वीकेंड पर बनाकर भरपूर मजा लें सकते हैं, तो चलिए यहां सीखें इसे बनाने का तरीका-
अभी पढ़ें – Maggi Cutlet: टेस्ट में डिलीशियस लगते हैं क्रंची चटपटे मैगी कटलेट, ये रही झटपट बनाने की विधि
बटर चिकन पिज्जा बनाने का जरूरी सामान-
- चिकन बोनलेस 1 कप
- पिज़्ज़ा सॉस 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च चुटकी भर
- हरा धनिया 1 मुट्ठी
- अजवायन मसाला 1 चम्मच
- मोजेरेला 1 कप
- पिज्जा बेस 1
- नमक आवश्यकता अनुसार
- प्याज 1
- चेरी टमाटर 1
- चिल्ली फ्लेक्स 1/2 छोटा चम्मच
अभी पढ़ें – Rajma Roll Recipe: वजन घटाने में मदद करता है पौष्टिक चटपटा राजमा रोल, इस विधि से झटपट करें तैयार
बटर चिकन पिज्जा कैसे बनाएं? (Butter Chicken Pizza)
- बटर चिकन पिज्जा बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 कप/कटोरी बचे हुए बटर चिकन लें।
- फिर आप 1 मीडियम साइज से बड़ा पिज्जा बेस लेकर इस पर पिज्जा सॉस फैलाएं।
- इसके बाद आप इस पर सारी कटी हुई सब्जियां और थोड़ा कद्दूकस किया पनीर डालें।
- फिर आप इसके ऊपर थोड़ी सी गाढ़ी चिकन ग्रेवी और बोनलेस चिकन की एक अच्छी लेयर डालें।
- इसके बाद आप इसके ऊपर मोज़ेरेला चीज़ डालकर अच्छी तरह से फैला लें।
- फिर आप इसके ऊपर धनिया, नमक, काली मिर्च, अजवायन और चिली फ्लेक्स डालें।
- इसके बाद आप इस पिज्जा को ओवन में या नॉन-स्टिक पैन पर करीब 15-20 मिनट तक बेक कर लें।
- अब आपका लाजवाब बटर चिकन पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप पिज्जा को स्लाइस में काटकर कैचप या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
4 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
8 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
22 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines