Breakfast Tips: घर पर बनाएं खट्टा-मीठा इंदौरी स्टाइल पोहा, स्वाद ऐसा कि दिन बन जाए

क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि क्या खाएं? आइए जानते हैं आप आसानी से घर बैठे कैसे बना सकते हैं इंदौरी पोहा?

Indori Poha Recipe

नाश्ते में पोहा कैसे बनाएं?

Healthy Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरपूर और हल्का हो, तो पूरा दिन एनर्जी से निकलता है. ऐसे में इंदौरी स्टाइल पोहा एक शानदार विकल्प है, जो स्वाद, सेहत और खुशबू, तीनों का बेहतरीन मेल है. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की पहचान बन चुका यह पोहा अपने खट्टे-मीठे स्वाद और खास मसालों की वजह से हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. ऊपर से रतलामी सेव, नींबू का रस और हरा धनिया इसे और भी खास बना देते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि बहुत कम समय में तैयार भी हो जाता है. अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ते के लिए बेस्ट है पोहा

पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो हल्का होने के साथ-साथ पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें तेल कम होता है और सब्जियों के साथ बनने की वजह से यह पोषण से भी भरपूर होता है. इंदौरी पोहा में आलू, मटर और मूंगफली का इस्तेमाल भी होता है, जो इसे स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाला बनाता है. सुबह के समय यह जल्दी पच जाता है और खाने के बाद इससे भारीपन महसूस नहीं होता. यही वजह है कि बच्चे हों या बड़े, ऑफिस जाने वाले हों या घर पर रहने वाले, सभी के लिए पोहा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है. खास बात यह है कि आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे अपने घर में ही और हेल्दी बना सकते हैं. आइए जानते हैं पोहा कैसे बना सकते हैं.

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट इंदौरी पोहा

विज्ञापन
  • सबसे पहले 2 कप पोहा को साफ पानी से हल्के हाथों से धोकर छान लें और एक प्लेट में फैला दें.
  • अब कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें, इसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर तड़काएं.
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब छोटे टुकड़ों में कटे आलू डालें, ढककर धीमी आंच पर पकाएं.
  • आलू हल्के सुनहरे हो जाएं तो मटर और मूंगफली भी डालें.
  • हल्दी, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  • आंच धीमी करके पोहा डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं. आपका आलू वाला पोहा तैयार है.
  • गैस बंद कर पोहे को प्लेट में निकाले और ऊपर से नींबू का रस डालें.
  • परोसते समय रतलामी सेव, हरा धनिया, प्याज और टमाटर से गार्निश करें और मजे से खाएं.

यह भी पढ़ें: क्या सच में सफेद चावल से ज्यादा हेल्दी होते हैं ब्लैक राइस? फायदे जान अभी खरीद लेंगे!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ