Bakery Style Brownie Recipe in Hindi: अगर आप चॉकलेट लवर हैं तो आज हम आपके लिए बेकरी स्टाइल ब्राउनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। घर पर नेचुरल बनी ये ब्राउनी स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती है।
इसको खाकर आपकी इंस्टेंट भूख को शांत करने में मदद मिलती है और आपका मूड भी अच्छा होता है। इसको आप किटी पार्टी या हाउस पार्टी के दौरान डेजर्ट में बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
इसको आप माइक्रोवेव की मदद से केवल 2 मिनट में तैयार करके खा सकते हैं। बच्चे तो इसको खाकर दीवाने हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं ब्राउनी (Bakery Style Brownie Recipe) बनाने की रेसिपी-
ब्राउनी बनाने की सामग्री-
- डार्क चॉकलेट 4 बड़े चम्मच कटी हुई
- मैदा 6 बड़े चम्मच
- दूध 6 बड़े चम्मच
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- चीनी 4 चम्मच पिसी
- नमक 1 चुटकी
ब्राउनी बनाने की रेसिपी- (Bakery Style Brownie Recipe)
- इसको बनाने के लिए एक बाउल में डार्क चॉकलेट को काटकर डालें।
- फिर आप इसमें मक्खन डालें और करीब 20 सेकेंड तक माइक्रोवेव करें।
- इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
- फिर आप एक बाउल में मैदा, चीनी और थोड़ा सा नमक डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें दूध और चॉकलेट का मिक्चर डालकर अच्छे से फेंटकर चिकना घोल बना लें।
- इसके बाद आप एक बेकिंग टिन या कांच के कंटेनर के बेस में बटर पेपर लगाएं।
- फिर आप इसमें तैयार बैटर डालें और एक समान रूप से फैला लें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को करीब तक माइक्रोवेव कर लें।
- फिर आप इसको टुकड़ों में काटकर ऊपर से कुछ चॉकलेट सॉस छिड़क दें।
- अब आपकी बेकरी स्टाइल ब्राउनी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको आइसक्रीम से गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
5 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
9 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
13 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
15 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines