Makdi Ke Jale: दीवाली की सफाई शुरू हो चुकी है. ऐसे में घर के कोने-कोने को चमकाया जाता है. फर्श हो या दीवार, पंखा हो या पलंग, सभी की जमकर सफाई की जाती है. ऐसे में जायज सी बात है घर के कोनों में लगे मकड़ी के जाले (Spider Webs) भी हटाए ही जाते हैं. अगर आपके घर के कोनों में भी मकड़ी के जाले लग गए हैं तो यहां जानिए किस तरह बिना ज्यादा जद्दोजहद के मकड़ी के जाले हटाए जा सकते हैं. घर की ही चीजें आपके काम आएंगी.
यह भी पढ़ें – बेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ, गद्दे से बदबू भी हो जाएगी दूर
कैसे हटाएं मकड़ी के जाले
मकड़ी के जाले हटाने का एक आसान तरीका है लंबे डस्टर से या झाड़ू से जालों की सफाई करना. झाड़ू पर किसी कपड़े को बांधकर भी जालों को हटाया जा सकता है.
विनेगर का घोल आएगा काम
दीवारों या पलंग और कैबिनेट्स के कोनों में लगे मकड़ी के जालों को हटाने के लिए विनेगर का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है. सफेद सिरका यानी विनेगर को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर मकड़ी के जालों पर झिड़कें. इससे जाले पिघल जाएंगे और मकड़ी भी मरेगी सो अलग.
पिपरमिंट ऑयल भी है असरदार
जालों को साफ करने के लिए और मकड़ी को भगाने के लिए पिपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है. 15 से 20 बूंदे पिपरमिंट ऑयल की पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को मकड़ी पर छिड़कें और जालों को भी इस मिश्रण से भिगो दें. जाले हट जाते हैं.
संतरे के छिलके भी आएंगे काम
कमरे या बाथरूम में कहीं भी मकड़ी के जाले हैं तो संतरे के छिलके इन जालों को हटाने में काम आएंगे. संतरे के छिलकों को मकड़ी के ठिकानों के आस-पास रख दें. मकड़ी को संतरे के छिलके की महक नहीं सुहाती है और मकड़ी भागने लगती है.
नींबू के छिलके फैला दें आस-पास
मकड़ी के जालों के आस-पास नींबू के छिलके भी फैलाए जा सकते हैं. मकड़ी इन छिलकों की गंध से दूर भागती है और जहां नींबू के छिलके पड़े होते हैं वहां अपना जाला नहीं बना पाती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- मकड़ी जाले ना बनाए इसके लिए घर के कोनों की हर कुछ दिनों में सफाई करते रहें.
- ध्यान रखें कि उड़ने वाले कीड़े दीवारों पर ना बैठें. ये कीड़े ही मकड़ी का खाना बनते हैं.
- दीवारों या खिड़की पर कोई छेद ना हो यह देख लें. इन्हीं छेदों से मकड़ी घर में आती है.
यह भी पढ़ें – बाथरूम के वॉश बेसिन को करना है साफ तो नींबू के रस में मिलाएं यह चीज और करें सफाई, महंगे क्लीनर के बिना चमकेगा सिंक
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
4 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
13 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
13 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
14 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
16 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
16 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines