Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे लोग हर साल 14 जनवरी को मनाते हैं. मान्यता है कि यह दिन सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के कारण खास माना जाता है और साथ ही ये नए साल का पहला बड़ा पर्व (Festival) भी है. इस त्योहार में अक्सर लोग परिवार के साथ पतंग उड़ाते हैं और खुशी मनाते हैं. अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो, आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बच्चों के साथ घर बैठे कुछ ही मिनटों में पतंग बना सकते हैं, जो आपको बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताने का न सिर्फ मौका देगा बल्कि उनको नई चीजें सीखने को भी मिलेंगी.
आप घर बैठे कैसे बना सकते हैं पतंग?
यह साल का पहला पर्व है और इस दिन पूरे आसमान में रंग-बिरंगी पतंग भरी होती है. पतंग देखने में मुश्किल लगती है, लेकिन उसे बनाना काफी आसान है:-
- एक अखबार का पूरा पन्ना लें.
- दो 1/4 इंच गोल लकड़ी की छड़ियां, एक 24 इंच, एक 20 इंच लें, साथ ही काटने के लिए कैंची और गोंद भी रखें.
- साथ ही, पेंसिल, मास्किंग टेप या पैकिंग टेप, डोरी भी रखें.
- यह तमाम चीजें पतंग बनाने में काम आने वाली हैं, इसलिए सभी चीजों को अपने पास रखें.
ऐसे बनाएं Kites
स्टेप-1: पतंग बनाने के लिए सबसे पहले अपनी लकड़ी की छड़ियों को सही लंबाई से काट लें, सही पतंग बनाने के लिए 24 इंच और 20 इंच की लंबाई होनी जरूरी है. इसके लिए आप अपने बच्चों को स्केल से सही लंबाई मापकर काटने के लिए बोल सकते हैं.
स्टेप-2: पतंग बनाने के लिए इस बात को ध्यान रखें कि हॉरिजॉन्टल रखी जाने वाली छड़ी वर्टिकल रखी जाने वाली छड़ी से लंबी होनी चाहिए. इसके बाद 24 इंच की छड़ी को सीधा रखें और ऊपर से 6 इंच नापें. पेंसिल से निशान लगाएं. इस निशान के ऊपर छोटी छड़ी रखें ताकि ‘T’ आकार बन जाए. इसके बाद दोनों छड़ियों के मिलने वाले बिंदु पर डोरी से उन्हें आपस में बांध दें.
स्टेप-3: अब पतंग के लिए Newspaper को चौकोर आकार में काटें, इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि यह लकड़ी से तैयार की गई फ्रेम के बराबर हो. इसके बाद कागज को फ्रेम से बांधने के लिए दो छेद बना लें.
स्टेप-4: अब पतंग के किनारों को मजबूत चिपकाने के लिए आपको गोंद और कागज के छोटे-छोटे टुकड़ें लेने होंगे, क्योंकि यह मजबूती से दोनों को चिपका पाएंगे. इस तरह आपकी पतंग बनकर तैयार हो जाएगी.
स्टेप-5: पतंग बनकर तैयार हो जाने के बाद किसी हल्के और मजबूत धागे की मदद से पतंग को बांधकर आप उसे उड़ा सकते हैं. मांझा बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए धागे का इस्तेमाल करें.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines