हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahashivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि की पूजा के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हाथों की शोभा बढ़ाने का करेंगे काम

Mahashivratri Mehndi Designs:अगर आप महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रख रही हैं या पूजा के लिए लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन तलाश रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको शिवलिंग, नाग और डमरू पैटर्न वाली मेहंदी के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन
महाशिवरात्रि की पूजा के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

Mahashivratri Puja Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाएं व्रत-पूजा के साथ-साथ साज-सज्जा का भी खास ध्यान रखती हैं. कपड़ों से लेकर अपने मेकअप पर भी ध्यान देती हैं और कुछ महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. वैसे ही मेहंदी लगाना सुहागिनों के लिए शुभ माना जाता है. अगर आप भी ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी की तलाश में हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. हम आपके साथ पाकिस्तानी मेहंदी के बेहद खूबसूरत डिजाइन साझा कर रहे हैं, जिसे अपने हाथों पर खास पूजा वाले दिन लगाया जा सकता है. महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्ति से जुड़े प्रतीकों वाली मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

इसे भी पढ़ें- महाभारत के दौरान दिए गए लोकप्रिय गीता उपदेश, जानिए 5 सीख जो बना देंगी आपकी जिंदगी बेहतर

महाशिवरात्रि की पूजा के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Mehndi Designs For Mahashivratri

शिवलिंग डिजाइन मेहंदी- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग के डिजाइन वाली मेहंदी सेलेक्ट कर सकती हैं. इस दिन यह डिजाइन सेलेक्ट करना अच्छा हो सकता है. आप हथेली के बीच में छोटा-सा शिवलिंग बनाकर उसके चारों ओर बेल-पत्ती या मंडला पैटर्न बना सकती हैं.
त्रिशूल और डमरू पैटर्न वाली मेहंदी- भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू शक्ति और संतुलन का प्रतीक है. ऐसे में अपने हाथों पर या कलाई के पास छोटा त्रिशूल बना सकती है. यह डिजाइन बेहद अच्छा लगता है और दिखने में भी सिंपल और एलिगेंट लगता है.
ओम नमः शिवाय का डिजाइन- आप अपने हाथों पर ओम नमः शिवाय भी लिखवा सकती हैं. इसके साथ आपको हल्का फूल-पत्ती का डिजाइन सेलेक्ट करना होगा. इसे उंगलियों के साइड या कलाई पर बनवाया जा सकता है. 
फुल हैंड मंडला मेहंदी डिजाइन- अगर आपको हैवी मेहंदी पसंद है तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. आपके लिए मंडला पैटर्न के साथ शिव से जुड़े छोटे-छोटे सिंबल मिलाकर फुल हैंड मेहंदी लगवाना परफेक्ट रहेगा.
नाग मेहंदी डिजाइन- आप भगवान शिव के गले में नाग वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं. यह डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा और आप बेहतर ढंग से इस त्यौहार को एंजॉय कर पाएंगी. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day Recipe: हार्ट केक के लिए कौन सी फ्रॉस्टिंग सबसे अच्छी है? पार्टनर के लिए ऐसे बनाएं परफेक्ट Heart Shaped Cake

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola