हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ यात्रा के दौरान साथ रखें ये 5 स्नैक्स, शरीर रहेगा गर्म

Maha Kumbh 2025: इस साल अगर आप भी महाकुंभ यात्रा की योजना बना रहे है, तो सफर में अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए कुछ हेल्दी और टेस्टी सेक्स को आपने साथ जरूर रख लें, जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज हिंदुओं के लिए लोकप्रिय और पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। इस साल, इस पवित्र शहर में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जहां लाखों तीर्थयात्री एक साथ आएंगे और पवित्र नदी के किनारे स्नान अनुष्ठान और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र जल में डुबकी लगाना शुभ माना जाता है। अगर आप कुंभ के दौरान इस पवित्र शहर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस दौरान अपनी हेल्थ का ध्यान जरूर रखें। इसके लिए यात्रा करते समय आप कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स को साथ ले जा सकते हैं।

तिल के लड्डू

तिल का लड्डू एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स है, जो सफेद तिल और गुड़ से तैयार किया जाता है। तिल के लड्डू को अक्सर मूंगफली और सूखे नारियल के साथ परोसा जाता है जो प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं और आपके शरीर को सफर के दौरान गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

अंगूरी पेठा

अंगूरी पेठा आगरा की मशहूर मिठाईयों में से एक है। इस पेठे को नींबू के पानी में लौकी के टुकड़ों को डालकर बनाया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इसका एक-एक निवाला आपके मूंह का स्वाद बढ़ाता है। पेठा सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकता है।

रेवड़ी

रेवड़ी एक मीठा और हेल्दी मिठाइयों में से एक है, जो खास कर के त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। इसे गुड़ और तिल को मिलाकर तैयार किया जाता है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान इस नाश्ते को जरूर अपने पास रख लें।

विज्ञापन

गजक

गजक एक सूखा और कुरकुरा नाश्ता आमतौर पर सर्दियों में खाया जाता है और लोग शरीर को गर्म रखने के लिए गजक खाना पसंद करते हैं। परंपरागत रूप से गजक को गुड़ और तिल से तैयार किया जाता है, जो शरीर को ठंड से भी बचाता है।

आंवले का मुरब्बा

आंवले का मुरब्बा एक मीठा फल है, जो लगभग सभी लोगों को पसंद आता है। आम तौर पर इसे चीनी, मसालों और आंवले या भारतीय करौंदे के साथ तैयार किया जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है। इसमें कई लोग इलायची का भी फ्लेवर डालना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola