Health Tips: नींद न आने के कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे कि शरीर और मांसपेशियों का तनाव, ज्यादा सोचना या फिर अनहेल्दी फूड खाना। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आपका दिमाग देर रात तक बहुत ज्यादा सोचता रहता है, तो इसके लिए आप अपनी डाइट में सुधार करते हुए मैग्नीशियम से भरपूर फूड को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी नींद ही नहीं बल्कि मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वहीं कई लोग सप्लीमेंट लेते हैं, जो कई बार उनके शरीर के लिए सही नहीं होता है। आइए जानते हैं कि ऐसे में आप किन-किन फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कंसलटेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. अंकित टुटेजा बताते हैं कि मैग्नीशियम हमारे शरीर को बहुत कम मात्रा में चाहिए होता है लेकिन यह बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपकी मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके साथ ही थकावट भी रहने लगती है। वहीं, मैग्नीशियम की कमी से नसों से जुड़ी समस्या भी बढ़ जाती है। मैग्नीशियम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। इसके साथ ही एक अच्छी नींद के लिए भी मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- नौतपा में बॉडी को ठंडा रखेगी ये 5 चीजें, लू से बचने में मिलेगी मदद
नारियल पानी
गर्मियों के मौसम में नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कई सारी बीमारियों से भी दूर रखता है। नारियल पानी में मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये मांसपेशियों को आराम देते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले एक गिलास ठंडा नारियल पानी पी सकते हैं। इससे आपको एक अच्छी नींद आएगी और आप आराम से सो सकते हैं।
मखाना
मखाना मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही यह हल्का कुरकुरा और खाने में काफी टेस्टी भी होता है। इसे आप घी, जीरा या काली मिर्च के साथ भूनकर खा सकते हैं। इससे एक अच्छी नींद आने के साथ-साथ आपका पेट भी साफ रहता है और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है।
काला तिल
काला तिल को कई लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मैग्नीशियम और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसे आप हल्का भूनकर चावल के साथ या फिर गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको एक अच्छी नींद आएगी।
एवोकैडो
एवोकैडो एक महंगा फल है, लेकिन इसे खाने के कई सारे फायदे होते हैं। यह मैग्नीशियम और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो शरीर को आराम देने में मदद करता है। इसके अलावा, यह विटामिन सी, ई, के और बी6 और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी नींद भी बेहतर होती है। आप इसे सीधे तौर पर या फिर ब्रेड के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में आम खाने से तनाव दूर होने के दावे कितने सही? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
53 mins agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
17 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
19 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
21 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines