हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Madhuri Dixit के खूबसूरत बालों का राज है यह हेयर मास्क, आप भी मिनटों में पा सकती हैं सॉफ्ट बाल

Homemade Hair Mask: सेलेब्रिटीज की तरह खूबसूरत, घने और मुलायम बाल चाहिए तो इस एक होममेड हेयर मास्क को लगाना शुरू कर सकती हैं आप. इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका खुद माधुरी दीक्षित ने बताया है.

विज्ञापन
माधुरी दीक्षित घर पर बनाकर लगाती हैं यह हेयर मास्क.

Madhuri Dixit Hair Mask: माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनके बाल 90 के दशक में भी बेहद सुंदर थे और आज भी उनके बालों की खूबसूरती देखने लायक है. माधुकी दीक्षित के घने, खूबसूरत और मुलायम बालों का राज है यह होममेड हेयर मास्क (Homemade Hair Mask). माधुरी ने यूट्यूब पर शेयर किए एक वीडियो में बताया है कि घर पर किस तरह सिर्फ 3 चीजों से वे इस हेयर मास्क को बनाकर लगाती हैं. ये हेयर मास्क बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देता है. खासतौर से फ्रिजी बालों को सुलझाने और सॉफ्ट बनाने में इस हेयर मास्क का असर दिखता है. यहां जानिए घर पर कैसे बनाया जा सकता है माधुरी दीक्षित का होममेड हेयर मास्क.

माधुरी दीक्षित लगाती हैं यह होममेड हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक केला लें और उसे मसल लें. केला मसलकर कटोरी में डालें और उसमें एक चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) मिला लें. याद रखें कि ज्यादा तेल मिलाने पर बालों को धोने के लिए ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करना पड़ता है. इसीलिए एक चम्मच तेल ही काफी होगा. इसके बाद आधा चम्मच शहद को इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला लें. बस तैयार है आपका हेयर मास्क.

इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से सिरों तक लगा लें. आपको इसे सिर पर लगाकर मसाज करने की जरूरत नहीं है. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद बालों को धो लें.

विज्ञापन

इस हेयर मास्क को लगाने के फायदे

केला – माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस हेयर मास्क में केला होता है जो बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है. इसमें पौटेशियम और सिलिका होता है जो बालों के लिए सुपरफूड साबित होता है.

विज्ञापन

नारियल तेल – नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बालों से डैंड्रफ हटाता है, बालों को शाइन देता है, बालों की फ्रिजीनेस कम करता है और वातावरण या हीट से हुए डैमेज को कम करने में मददगार है.

शहद – शहद (Honey) बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है. खासतौर से फ्रिजी हेयर को स्मूद बनाने में शहद असरदार होता है.

विज्ञापन

कितने दिन में लगाएं ये हेयर मास्क

माधुरी दीक्षित ने बताया कि वे इस हेयर मास्क को हर 15 से 20 दिन में एक बार लगाती हैं. लेकिन, जिन लोगों के बहुत ज्यादा फ्रिजी और उलझे हुए बाल हों वे इसे हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं. माधुरी का कहना है कि इस हेयर मास्क को लगाने के बाद आपको खुद ही अंदाजा लग जाएगा कि आपको कितने दिन में इस हेयर मास्क को लगाना चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – बहुत ज्यादा बाल झड़ने पर क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया डैमेज्ड बालों पर कितनी देर लगाकर रखें तेल, कैसे करें हेयर वॉश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola