Washing Machine Hacks: मशीन में कपड़े धोना भी एक आर्ट है. अगर सही तरह से कपड़े ना डाले जाएं तो यह बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा डालने पर साफ नहीं होते हैं. साथ ही, गलत तरीके से कपड़े धोने पर बिजली, पानी और मशीन आदि को नुकसान होता है. ज्यादातर लोग या तो मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े भर देते हैं या बहुत कम कपड़े डालकर बार-बार मशीन चलाते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े डालना सही है और कैसे धोने से बिजली की बचत होती है. ऐसे में जरूरी है यह जानना कि एक बारी में मशीन में कितने कपड़े डालने चाहिए?
इसे भी पढ़ें- क्या घर पर उगाई जा सकती है हरी प्याज? यहां जानिए प्लास्टिक की बोतल में पौधा लगाने का आसान तरीका
वाशिंग मशीन में कितने कपड़े डालने चाहिए?
- वाशिंग मशीन में कपड़े मशीन की क्षमता के हिसाब से डालना जरूरी है. अगर मशीन 10 किलो की है, तो आपको 8 किलो कपड़े डालकर धोना चाहिए. वहीं, अगर 8 किलो की मशीन है, तो आपको 6 किलो कपड़े डालना बेहतर रहेगा.
- कपड़े धोते समय ड्रम में हाथ डालने पर थोड़ी जगह रखनी चाहिए. अगर जगह नहीं होगी तो कपड़े घूम नहीं पाएंगे और ना ही साफ हो पाएंगे. इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ों से मशीन की मोटर पर दबाव बिल्कुल ना पड़े और ना बिजली खर्च हो.
- कई लोग बहुत कम कपड़े डालकर मशीन चला देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि मध्यम मात्रा में कपड़े इकट्ठा करके ही मशीन चलाएं. सिर्फ 2–3 कपड़ों के लिए मशीन चलाने से बिजली और पानी दोनों की बर्बादी होती है.
किस तरह कपड़े धोने से बिजली की बचत होती है?
कपड़े धोते वक्त जरूरी है सही वॉश मोड ऑन करना. आप मशीन में दिए गए ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, ठंडे पानी में कपड़े धोएं, क्योंकि इससे ज्यादातर कपड़े ठंडे पानी में भी अच्छी तरह साफ हो जाते हैं.
कपड़े डालने का सही तरीका
- कपड़े हमेशा मशीन बंद करके एक-एक करके डालें.
- ओवरलोड मशीन ज्यादा समय लेती है.
- हल्के कपड़े डालें और जल्दी-जल्दी कपड़े धोएं.
- हमेशा हल्के और भारी कपड़े अलग-अलग धोएं.
- बहुत गंदे कपड़ों को पहले पानी में भिगोकर रख दें.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व और देश का गौरवशाली इतिहास
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines