क्या घर पर उगाई जा सकती है हरी प्याज? यहां जानिए प्लास्टिक की बोतल में पौधा लगाने का आसान तरीका

Green Onions Plant: हरी प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए किया जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी छत पर इसका पौधा लगाकर फ्रेश हरी प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Green Onions Plant

हरे पौधा लगाने के लिए क्या चाहिए? Image Credit- Shutterstock

Green Onion Plant in Plastic Bottle: लोगों को लगता है कि पौधे लगाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही पौधे उगा सकते हैं. हालांकि, आपको मिट्टी और बाकी सामान खरीदना होगा बाकी बोतल का गमला बनाकर पौधा लगा सकते हैं. इससे ना सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि घर में रखी पुरानी बोतल इस्तेमाल भी हो जाएगी. वैसे तो बोतल में कई पौधे लगाए जा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप हरी प्याज लगाकर फ्रेश सब्जी इस्तेमाल करें. इस लेख में हम आपको प्लास्टिक की बोतल में पौधे लगाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे बहुत ही आसानी से छोटे घरों और बालकनी में रखा जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या घर पर उगाई जा सकती है हरी प्याज? | Hari Pyaaz Ka Paudha Mein Bottle Kaise

हरी प्याज को घर पर लगाना बहुत ही आसान है. आप इसका पौधा गमले या फिर प्लास्टिक की बोतल में लगा सकते हैं. हम आपको नीचे बोतल में पौधे लगाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं.

पौधा लगाने के लिए क्या चाहिए?

  • प्लास्टिक की बोतल- 2 लीटर
  • कैंची- 1
  • मिट्टी- बोतल के हिसाब से
  • हरी प्याज की जड़ें- 5
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

पौधा लगाने के लिए क्या करें?

  • बोतल में पौधा लगाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको 2 लीटर वाली बोतल चाहिए, जिसका ऊपर का हिस्सा काटना होगा, ताकि पौधा आसानी से लगाया जा सके.
  • इसके अलावा, बोतल के निचले हिस्से में 3 से 4 इंच की दूरी पर छोटे-छोटे छेद करें, ताकि जड़े निकालकर बढ़ सकें. बोतल को काटने के बाद उसमें मिट्टी भरें.
  • मिट्टी में पहले ही गार्डन सॉइल, कोकोनट और वर्मीकंपोस्ट का मिश्रण मिला लें. खाली मिट्टी इस्तेमाल करने से पौधे की ग्रोथ अच्छी नहीं होती.
  • छेद के पास प्याज के बल्ब को मिट्टी में सेट करें, ताकि बल्ब का ऊपरी हिस्सा छेद से बाहर दिखे. इसके बाद, बोतल में पानी डालकर एक कोने में रख दें.
  • आपको बोतल ऐसी जगह रखनी है जहां पर बहुत ही अच्छी धूप आती हो. कुछ दिनों में आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा और एक महीने के अंदर आपको फ्रेश हरी प्याज मिल जाएंगी.

इसे भी पढ़ें- सिगरेट की लत छोड़ना चाहते हैं? बस अपनाएं ये असरदार और आसान तरीके

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ