खबर की मुख्य बातें:
- आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है.
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
- मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए मालपुआ का भोग लगाया जाता है, जिसे आलू से भी बनाया जा सकता है.
Maa Kushmanda Prasad: आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इसलिए भक्त मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं और अपने परिवार की सुख-शांति के लिए दुआ करते हैं. मां को खुश करने के लिए भक्त उनके पसंद के कपड़े पहनते हैं, उनके पसंदीदा रंग से घर को डेकोरेट करते हैं और पूजा में उनकी पसंद का भोग लगाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की पूजा के लिए मालपुआ ज्यादातर बनाया जाता है. वैसे तो इसे आप मैदा और चीनी की मदद से तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया स्वाद चाहते हैं तो उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. उबले हुए आलू का इस्तेमाल मालपुआ का बेस तैयार करने के लिए करें और ऊपर से देसी घी की चाशनी डालें.
घर पर कैसे बनाएं आलू के मालपुआ?
सामग्री
- आलू- 6
- चीनी- 1 कप
- काजू पिस्ता और बादाम- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- दूध- 7 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- बेसन- 2 चम्मच
- घी- जरूरत के हिसाब से
इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipes: साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल
विधि
- आलू से मालपुआ तैयार करना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें. फिर आलू को उबालकर छिलका उतारकर ठंडा होने दें.
- अब मिक्सर में आलू, ड्राई फूड्स और दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
- पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इलायची पाउडर, मैदा या बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. जब बैटर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो दूध और चीनी डालकर मिश्रण को स्मूथ बनाएं.
- स्वाद को बढ़ाने के लिए आप गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर नारियल का स्वाद अच्छा लगता है तो कद्दूकस किया हुआ नारियल बैटर में मिला देना बेस्ट रहेगा.
- बैटर तैयार करने के बाद एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रखें. गर्म करने के बाद फ्लेम हल्का करें और देसी घी डालकर गर्म होने दें.
- मालपुआ डीप फ्राई करना है तो चम्मच की मदद से बैटर को कड़ाही में फैलाएं.
- मालपुआ को दोनों तरफ से डीप फ्राई करें और अगर आपको क्रिस्पी रखना है तो फ्लेम तेज रखें.
- जब मालपुआ अच्छी तरह से पक जाए तो एक प्लेट में निकालें और दूसरी तरफ चाशनी तैयार करें. चाशनी तैयार करने के लिए 1 कप पानी और 1 कप चीनी पतीली में डालें. एक से दो इलायची डालकर चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं.
- चाशनी एक तार की हो जाए तो मालपुआ के ऊपर डालें और खोया, बादाम, काजू या नारियल डालकर देवी मां को सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में बना रहे केरल घूमने का प्लान? पहाड़, बीच और बैकवाटर्स वाली इन 5 जगहों को करें लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
4 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
7 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
21 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines