हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लंच बैग में फैल गई है सब्जी? इस ट्रिक से दाग और बदबू दोनों से मिलेगा छुटकारा

Lunch Bag Cleaning Hack: लंच बैग में सब्जी की ग्रेवी या तेल फैलने से दाग और बदबू आने लगी है? बैग को साफ करने के लिए घर में मौजूद सामान का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानें लंच बैग से दाग, गंदगी और बदबू हटाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
लंच बैग से ग्रेवी के दाग और बदबू ऐसे करें साफ?

Lunch Bag Cleaning: लंच और उसके बैग का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है लेकिन फिर भी लंच की तो सफाई रोज हो जाती है, लेकिन जिस बैग में रोज लंच रखा जाता है उसकी सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. लंच बैग का रोज इस्तेमाल करने की वजह से कभी सब्जी लीक होने के कारण बैग के अंदर पीले दाग पड़ जाते हैं और अजीब-सी बदबू भी आने लगती है. समय-समय पर बैग की सफाई ढंग से न होने की वजह से ये बदबू (Smell) और भी तेज हो जाती है. लेकिन, अब इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि घर में मौजूद कुछ चीजों से आप अपने लंच बैग की अच्छे से सफाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर किन ट्रिक्स का इस्तेमाल करके आप अपने लंच बैग को साफ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सोफा हो गया है गंदा, जम गई है धूल? यहां जानिए बिना किसी मशीन घर पर कैसे करें सफाई

सबसे पहले निकालें बैग के अंदर फंसी गंदगी

सफाई करने से पहले जरूरी है कि बैग के अंदर फंसी गंदगी को निकाल लिया जाए. इसके लिए बैग को खाली करके उसमें फंसे खाने के टुकड़ों को निकाल लीजिए. इसके लिए आप सूखे कपड़े या किसी मुलायम ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा से दूर करें लंच बैग की बदबू

अगर आपके लंच बैग में गंदी बदबू आने की समस्या है तो इसके लिए आप बैग के अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा (Baking Soda) छिड़ककर रात भर रख दीजिए. अगले दिन किसी सॉफ्ट ब्रश या कपड़े की मदद से लंच बैग में छिड़के हुए पाउडर को साफ कर लीजिए. बेकिंग सोडा गंध को दूर करने के लिए बहुत अच्छा उपाय है, लेकिन ये दाग को पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा.

विज्ञापन

तेल और ग्रेवी के दाग के लिए डिशवॉश वाला घोल

अगर आपके लंच बैग पर तेल और ग्रेवी के दाग लग गए हैं तो उसके लिए गुनगुने पानी में थोड़ी मात्रा में डिशवॉश मिलाकर एक घोल तैयार कर लीजिए. इसके बाद मुलायम कपड़े या ब्रश को लेकर उसे हल्का गीला करके दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़ लीजिए. अगर दाग ज्यादा जिद्दी है तो हल्के हाथों से दोबारा उस हिस्से की सफाई कर लीजिए, लेकिन ध्यान रहे कि बहुत जोर से आप फैब्रिक को न रगड़ें. जब आप सफाई कर लें तो एक साफ और नम कपड़े की मदद से बैग को पोंछ लीजिए.

विज्ञापन

सिरका और पानी से करें हल्की डीप क्लीनिंग

अगर आप अपने लंच बैग की अच्छे से डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लीजिए. अब एक कपड़े को इस घोल में हल्का भिगोकर अच्छी तरह निचोड़कर बैग को पोंछ लीजिए. सिरके की स्मेल काफी हेवी होती है, उससे बचने के लिए बैग को साफ करने के बाद उसे हवा लगने दें. इससे बैग से आ रही गंदी दुर्गंध दूर हो जाती है.

विज्ञापन

सिलाई और कोनों को न करें नजरअंदाज

कई बार खाने के छोटे-छोटे कण बैग के कोनों और सिलाई में फंस जाते हैं, इसलिए किसी पुराने ब्रश की मदद से हल्के साबुन और पानी से इन हिस्सों को धीरे-धीरे साफ कर लीजिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – रोटी के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है? झटपट बनाएं ये टमाटर का चोखा, स्वाद में है लाजवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola