हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे पता करें? यहां जानिए घर पर चेक करने का आसान तरीका

LPG Gas Cylinder: इन दिनों LPG गैस सिलेंडर कमी चल रही है. ऐसे में आप जल्दबाजी में एक्सपायर सिलेंडर खरीदकर ना ले आएं. इसलिए आपको पता होना चाहिए कि एक्सपायरी डेट का पता कैसे लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
सिलेंडर पर कहां लिखी होती है एक्सपायरी डेट? Image Credit- Freepik

LPG Cylinder Expiry Date: भारत में लगभग हर घर में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. खाना बनाने के लिए यह सबसे आसान और आम तरीका है, लेकिन इन दोनों विश्व युद्ध की वजह से सिलेंडर के स्टॉक में कमी हो गई है. ऐसे में लोगों को बहुत ही महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है. इसलिए LPG सिलेंडर को खरीदते वक्त उसकी एक्सपायरी डेट का पता होना जरूरी है. अगर सिलेंडर तय समय के बाद इस्तेमाल किया जाए तो यह खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना बहुत जरूरी है. इसका पता घर बैठे आसानी से लगाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- घर पर हेयर डाई कैसे बनाएं? यहां जानिए सफेद बालों को काला करने का जबरदस्त घरेलू नुस्खा

सिलेंडर पर कहां लिखी होती है एक्सपायरी डेट?

LPG सिलेंडर की एक्सपायरी डेट हमेशा सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर लिखी होती है. आपको हैंडल के पास स्टिकर प्लेट पर A-25, B-26, C-24 या D-27 आदि लिखा हुआ कोड दिखेगा. यही कोड सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बताता है. 

विज्ञापन

A, B, C और D का क्या मतलब होता है?

सिलेंडर पर लिखे अक्षर साल के क्वार्टर को बताने का काम करता है जैसे A जनवरी से मार्च तक, B अप्रैल से जून तक, C जुलाई से सितंबर तक और D अक्टूबर से दिसंबर तक का महीना दिखाता है. अगर आपके सिलेंडर पर B-26 लिखा है तो इसका मतलब है कि यह सिलेंडर अप्रैल से जून 2026 तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 

क्यों होती है एक्सपायरी डेट?

LPG सिलेंडर मजबूत स्टील से बने होते हैं, लेकिन लगातार इस्तेमाल और दबाव के कारण समय के साथ उनकी मजबूती कम हो सकती है. यही वजह है कि हर सिलेंडर पर एक टेस्ट डेट या एक्सपायरी कोड लिखा होता है.

विज्ञापन

सिलेंडर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • गैस सिलेंडर लेते वक्त हमेशा एक्सपायरी डेट चेक करें. 
  • सिलेंडर के वाल्व और रबर सील को भी चेक करना जरूरी है. 
  • अगर सिलेंडर से गैस की बदबू आ रही हो तो तुरंत डिलीवरी बॉय को बताएं. 
  • हमेशा सिलेंडर को सीधी जगह पर रखें और आग से बिल्कुल दूर रखें. 
  • एक्सपायरी डेट पार कर चुके सिलेंडर को लेने से मना कर दें. इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन ऑर्डर करने जा रही हैं Induction? इन बातों का रखें ध्यान, वरना 1 महीने भी नहीं चलेगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola